
कोविड मरीजों को एडमिट करने का नियम बदले सरकार, प्रियंका गांधी की CM योगी से अपील
AajTak
कांग्रेस महासचिव ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में कई जगहों से ये खबर आ रही है कि कोविड मरीजों को अस्पताल में दाखिले के लिए सीएमओ की अनुमति की आवश्यकता पड़ रही है. इस प्रक्रिया के चलते मरीजों को अस्पताल में भर्ती के लिए लम्बा इंतज़ार करना पड़ रहा है.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कोविड मरीज़ों को अस्पताल में दाखिले के लिए सीएमओ की अनुमति की आवश्यकता खत्म करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पहले से ही भयावह स्थिति का सामना कर रहे मरीजों के परिजनों के लिए, ये व्यवस्था भयंकर परेशानी का सबब बन गई है. कांग्रेस महासचिव ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में कई जगहों से ये खबर आ रही है कि कोविड मरीजों को अस्पताल में दाखिले के लिए सीएमओ की अनुमति की आवश्यकता पड़ रही है. उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया के चलते मरीजों को अस्पताल में भर्ती के लिए लम्बा इंतज़ार करना पड़ रहा है और उनके परिजन एक जगह से दूसरी जगह भागदौड़ कर रहे हैं. इस व्यवस्था के चलते कई लोगों की जान भी चली गई है.
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









