
कोविड काल से GM हितेश मेहता कर रहा था गबन, परिचितों को दिया पूरा पैसा... मुंबई के बैंक में 122 करोड़ के घोटाले की पूरी कहानी
AajTak
शिकायतकर्ता के बयान के मुताबिक जब मेहता से पूछा गया कि इतनी बड़ी रकम कहां गई, तो उसने कहा कि उसने यह पैसा कुछ परिचितों को दे दिया. जब उससे पूछा गया कि यह गबन कब से चल रहा था, तो उसने जवाब दिया कि कोविड के समय से ही वह बैंक के लॉकर से पैसे निकाल रहा था.
मुंबई की न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में 122 करोड़ रुपये के गबन के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. आजतक के पास इस घोटाले के शिकायतकर्ता के बयान की एक्सक्लूसिव कॉपी है, जिससे पता चलता है कि बैंक के तत्कालीन जनरल मैनेजर (GM) हितेश मेहता ने बैंक के सुरक्षित लॉकर से भारी रकम गबन की थी.
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने जब बैंक में कैश की भारी गड़बड़ी पाई तो उसने एक प्रशासक नियुक्त किया. 12 फरवरी को जब आरबीआई अधिकारियों ने बैंक का ऑडिट किया, तब इस घोटाले की परतें खुलीं.
शिकायतकर्ता के बयान के मुताबिक वह बैंक का एक वरिष्ठ कर्मचारी है, उसने बताया कि सुबह 9 बजे से वह मुंबई के प्रभादेवी स्थित बैंक के कॉर्पोरेट ऑफिस में मौजूद था. उसी समय आरबीआई के डिप्टी जीएम रवींद्रन और एक अन्य अधिकारी संजय कुमार ऑडिट के लिए पहुंचे. साथ ही बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी- जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) और अन्य उच्च अधिकारी भी वहां मौजूद थे.
तीसरी मंज़िल के लॉकर से कैश गायब शिकायतकर्ता के मुताबिक बैंक का मुख्य सुरक्षित लॉकर इमारत की तीसरी मंज़िल पर था. आरबीआई के अधिकारियों ने लॉकर की चाबियां न्यू इंडिया बैंक के कर्मचारी अतुल म्हात्रे से लीं और तिजोरी में रखे कैश को गिनने लगे. शिकायतकर्ता ने कहा कि आरबीआई अधिकारियों की एक टीम उसी वक्त न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक की गोरेगांव ब्रांच में भी गई थी और वहां रखी तिजोरी में कैश गिन रही थी.
बयान के मुताबिक कुछ घंटों बाद आरबीआई के अधिकारियों ने बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को ऊपर बुलाया और बताया कि तीसरी मंजिल पर स्थित बैंक के लॉकर में रखी नकदी और रजिस्टर में दर्ज नकदी में भारी अंतर है. बैंक के लॉकर से 122 करोड़ रुपये कैश गायब है और गोरेगांव शाखा से भी कुछ रकम कम थी.
जीएम हितेश मेहता ने स्वीकार किया गबन शिकायतकर्ता के अनुसार हम सभी हैरान थे और हमें नहीं पता था कि क्या कहना है. आरबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने हमें बताया कि अगर हम उन्हें नहीं बताएंगे कि कैश कहां है तो हम मुश्किल में पड़ जाएंगे. साथ ही हमसे कहा गया कि अगर आप बताना चाहें हैं, तो उन्हें ईमेल भी कर सकते हैं. इस बीच हितेश मेहता ने आरबीआई के अधिकारियों से अकेले में मुलाकात की. इसके बाद अन्य वरिष्ठ बैंक अधिकारियों को बुलाया गया. साथ ही हितेश मेहता ने कैश गबन करने की बात स्वीकार कर ली.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










