
कोलार में राहुल गांधी की चुनावी रैली, अडानी पर हमला, पूछा- 20,000 करोड़ का मालिक कौन
AajTak
कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने स्पीकर को दो पत्र लिखे कि मैं अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देना चाहता हूं, लेकिन मुझे मौका नहीं दिया गया. वह हंसे और कहा कि मैं कुछ नहीं कर सकता. राहुल ने कहा कि मैंने संसद में कहा था कि अडानी की एक शेल कंपनी है. मैंने सवाल किया कि 20,000 करोड़ रुपये का मालिक कौन है?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने गौतम अडानी पर हमला किया. राहुल ने कहा कि मैंने संसद में कहा था कि अडानी की एक शेल कंपनी है. मैंने सवाल किया कि 20,000 करोड़ रुपये का मालिक कौन है? इतिहास में पहली बार भाजपा सरकार ने संसद नहीं चलने दी. आमतौर पर विपक्ष संसद को चलने से रोकता है.
कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने स्पीकर को दो पत्र लिखे कि मैं अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देना चाहता हूं, लेकिन मुझे मौका नहीं दिया गया. वह हंसे और कहा कि मैं कुछ नहीं कर सकता. मैंने कहा कि आप संसद के स्पीकर हैं, आपको संसद में जो करना है कर सकते हैं, आप अपना काम क्यों नहीं कर रहे हैं? वह अडानी मुद्दे को संसद में रखने से डर रहे हैं और उसके बाद मुझे संसद से अयोग्य घोषित कर दिया गया.
कर्नाटक की जनता से चार वादे राहुल गांधी ने कहा कि मैं कर्नाटक के लोगों से सीधे बात करना चाहूंगा. उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक की जनता से चार वादे किए हैं. पहला यह कि हर घर के परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी. दूसरा हर महीने हर महिला को 2000 रुपए दिए जाएंगे. तीसरा वादा है कि हर महीने हर परिवार को 10 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा. चौथी योजना है कि हर महीने 2 साल के लिए कर्नाटक के हर ग्रेजुएट को 3000 रुपए और डिप्लोमा होल्डर को 1500 रुपए दिए जाएंगे.
कांग्रेस जल्द ही सत्ता में आएगी कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य में कांग्रेस जल्द ही सत्ता में आएगी. कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि सत्ता में आते ही युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए कल्याणकारी कार्यक्रम हों. हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं ने मुझसे पूछा कि क्या किया जा सकता है. मैंने उनसे सत्ता में आने के बाद वादा किए गए कार्यक्रमों को तुरंत लागू करने को कहा है. मैंने उनसे कहा कि इसे लागू करने में एक साथ महीनों का समय न लें. मैं यहां कर्नाटक में कांग्रेस के नेताओं से भी यही कहता हूं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






