
कोलकाता में CDSCO और ड्रग कंट्रोलर की छापेमारी, 6 करोड़ से ज्यादा की नकली दवाएं जब्त, एक महिला गिरफ्तार
AajTak
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जांच के दौरान थोक फर्म की मालकिन के रूप में पहचानी गई एक महिला को गिरफ्तार किया गया, जिसे सीडीएससीओ, पूर्वी क्षेत्र के औषधि निरीक्षक ने हिरासत में लिया है.
कोलकाता में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) और औषधि नियंत्रण निदेशालय, पश्चिम बंगाल की टीम ने हाल ही में एक थोक फर्म के परिसर में छापेमारी की. इस संयुक्त जांच के दौरान साढ़े छः करोड़ रुपये की नकली दवाएं जब्त की गई हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जांच के दौरान थोक फर्म की मालकिन के रूप में पहचानी गई एक महिला को गिरफ्तार किया गया, जिसे सीडीएससीओ, पूर्वी क्षेत्र के औषधि निरीक्षक ने हिरासत में लिया है.
कोलकाता में 'केयर एंड क्योर फॉर यू' फर्म पर की गई छापेमारी में बड़ी मात्रा में कैंसर रोधी, मधुमेह रोधी और अन्य दवाएं जब्त की गईं, जिनके नकली होने का शक है. बरामद की गई दवाओं पर आयरलैंड, तुर्की, अमेरिका और बांग्लादेश सहित विभिन्न देशों में बनने वाली दवाओं के लेबल लगे हैं. ये दवाएं भारत में उनके वैध आयात को साबित करने वाले दस्तावेजों के बिना बरामद की गईं हैं.
मंत्रालय ने कहा कि ऐसे दस्तावेज न होने पर इन दवाओं को नकली माना जाता है. बयान में आगे कहा गया है कि जांच दल को कई खाली पैकिंग सामग्री भी मिली है, जिससे जब्त उत्पादों की प्रामाणिकता पर चिंता बढ़ गई है. बयान में कहा गया है कि जब्त दवाओं का कुल बाजार मूल्य लगभग 6.60 करोड़ रुपये है.
बयान में कहा गया है कि उचित जांच सुनिश्चित करने के लिए दवाओं के नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए भेजे गए हैं. शेष जब्त मात्रा को सीडीएससीओ द्वारा सुरक्षित रखा जा रहा है. अदालत ने गिरफ्तार मालिक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया और आगे की पूछताछ की अनुमति दी. मामले में आगे की जांच जारी है.
बयान में कहा गया है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय जनता की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. जब्ती और चल रही जांच बाजार में नकली और घटिया दवाओं के प्रचलन के प्रति सरकार की शून्य-सहिष्णुता नीति को रेखांकित करती है.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








