कोलकता एयरपोर्ट पर लगी भीषण आग, उठती दिखीं तेज लपटें
AajTak
नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डिपार्चर सेक्शन में बुधवार रात को भीषण आग लग गई. इस दौरान आग की तेज लपटें उठती दिखीं. आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई. फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया.
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डिपार्चर सेक्शन में बुधवार रात को भीषण आग लग गई. इस दौरान आग की तेज लपटें उठती दिखीं. आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई. इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया.
जानकारी के मुताबिक आग डिपार्चर सेक्शन में चेक-इन काउंटर के पास लगी. इसके बाद सेक्शन 3 डिपार्चर के लिए बंद कर दिया गया. आग शार्ट सर्किट के कारण लगने की संभावना है, लेकिन सही कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा. इसके लिए टीम जांच कर रही है. इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है.
डिपार्चर लाउंज के डी पोर्टल एरिया में रात 9.10 बजे आग लग गई थी. डी पोर्टल वह जगह होती है, जहां यात्रियों को बोर्डिंग पास मिलते हैं. इसके बाद सिक्योरिटी चेक चौकी का एक हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया. शुरुआत में एयरपोर्ट के अंदर इनबिल्ट फायर फाइटिंग सिस्टम का इस्तेमाल आग बुझाने के लिए किया गया, लेकिन फिर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया.
आग लगने के बाद कई यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों को सबसे पहले बाहर निकाला गया. एयरपोर्ट डायरेक्टर सी पट्टाभि ने बताया कि वह मौके पर हैं. आग पर काबू पा लिया गया है. कोई घायल नहीं हुआ. आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










