
कोर्ट से CM केजरीवाल को झटका, ED की अर्जी पर 17 फरवरी तक पेश होने का आदेश
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है. कारण, ईडी के बार-बार समन दिए जाने के बाद भी पेश न होने पर कोर्ट ने केजरीवाल को पेशी का समन जारी किया है. कोर्ट ने केजरीवाल को 17 फरवरी को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है. कारण, ईडी के बार-बार समन दिए जाने के बाद भी पेश न होने पर कोर्ट ने केजरीवाल को पेशी का समन जारी किया है. कोर्ट ने केजरीवाल को 17 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है. दरअसल, दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी के 5 समन के बावजूद दिल्ली सीएम केजरीवाल के पेश न होने के खिलाफ ईडी द्वारा कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. याचिका पर सुनवाई करते हुए राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाया और केजरीवाल को 17 फरवरी को पेश होने का समन जारी किया. ACMM दिव्या मल्होत्रा ने ये आदेश दिया है.
बता दें कि शराब नीति घोटाला मामले में ईडी दिल्ली के सीएम केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है. ईडी का तर्क है कि वह केस में केजरीवाल का बयान दर्ज करना चाहती है. इसको लेकर केजरीवाल को पांच बार समन जारी किया जा चुका है. हालांकि केजरीवाल ने इन समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया और ईडी के सामने पेश नहीं हुए. ईडी ने इसी महीने 2 फरवरी को ही 5वां समन जारी किया था. फिर भी केजरीवाल नहीं पेश हुए. इसके बाद ईडी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
केजरीवाल को कब-कब जारी हुए समन?
केजरीवाल को पिछली साल 2 नवंबर और 21 दिसंबर को और इस साल 3 जनवरी, 18 जनवरी और 2 फरवरी को समन भेजा था. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवाल खड़े हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले उन्हें समन क्यों भेजा गया है. उन्होंने कहा,'जांच को चलते हुए दो साल हो गए तो फिर लोकसभा चुनाव के पहले ही क्यों बुलाया जा रहा है. सीबीआई ने 8 महीने पहले बुलाया था. मैं गया भी था और जवाब भी दिए थे. अब लोकसभा चुनाव के पहले बुलाया जा रहा है तो उनका मकसद मुझसे पूछताछ करना नहीं है. वो लोग तो मुझे बुलाकर गिरफ्तार करना चाहते हैं. ताकि मैं प्रचार ना कर सकूं. नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए आज बीजेपी ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है.'
कोर्ट को गुमराह कर रही केजरीवाल सरकार: एलजी
दिल्ली एलजी ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सरकार कोर्ट को गलत जानकारी दे रही है और नई एक्साइज पॉलिसी के कार्यान्वयन में देरी कर रही है. दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने कहा कि हाईकोर्ट के समक्ष दिल्ली सरकार बार-बार झूठे दावों कर रही है. इनमें नई आबकारी नीति 2021-22 का कार्यान्वयन और शहर में अनुरूप और गैर-अनुरूप वार्डों की संबंधित सूची शामिल थी, जिसे अब रद्द कर दिया गया है. विवाद की जड़ नीति के क्रियान्वयन से जुड़ी फाइल है.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.










