
कोर्ट से राहत के बाद कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, अहमदाबाद से लखनऊ तक सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
AajTak
नेशनल हेराल्ड केस में फौरी राहत के बाद भी कांग्रेस का आज प्रदर्शन जारी है. संसद से सड़क तक कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है. संसद परिसर में कांग्रेस सांसदों ने बैनर-पोस्टर के साथ प्रोटेस्ट किया. जबकि अलग-अलग राज्यों में भी कांग्रेस नेता और समर्थक सड़क पर उतरे. अहमदाबाद में भी प्रदर्शन हुआ. चंडीगढ़ और रायपुर में भी कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला.
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को कोर्ट से राहत मिली है. हालांकि, पार्टी का सरकार और जांच एजेंसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन नहीं थमा है. बुधवार को संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस ने केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ मोर्चा खोला. संसद परिसर में कांग्रेस सांसदों ने बैनर-पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया तो अहमदाबाद, लखनऊ, चंडीगढ़, रायपुर, रांची समेत कई शहरों में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे. अहमदाबाद में 100 कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में ले लिए गए.
दरअसल, एक दिन पहले ही दिल्ली की अदालत द्वारा नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद कांग्रेस ने इसे अपनी नैतिक और राजनीतिक जीत बताया है. हालांकि कोर्ट से फौरी राहत मिलने के बावजूद कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आज सड़कों पर देखने को मिला.
संसद परिसर में कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन
संसद परिसर में कांग्रेस सांसदों ने बैनर और पोस्टर के साथ जोरदार प्रदर्शन किया. सांसदों ने ED और केंद्र सरकार पर विपक्ष को दबाने का आरोप लगाया और नेशनल हेराल्ड मामले को पूरी तरह से राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया. कांग्रेस का कहना है कि कोर्ट का फैसला 'सत्य की जीत' है, लेकिन ED की कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताते हुए पार्टी ने साफ कर दिया है कि वो इस मुद्दे पर देशभर में आंदोलन जारी रखेगी.
लखनऊ में ED के खिलाफ प्रदर्शन
लखनऊ में ED के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन और ज्यादा उग्र होता नजर आया. कांग्रेस पार्टी कार्यालय से शुरू हुआ यह प्रदर्शन बीजेपी कार्यालय की ओर कूच करने लगा. हालात को देखते हुए पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर दी और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






