
कोरोना से बचाव के लिए देशभर के व्यापारी कल करेंगे सुंदरकांड पाठ
AajTak
कोरोना से बचाव के लिए हनुमान जयंती के अवसर पर देशभर के व्यापारी सुंदरकांड पाठ करेंगे. कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने सभी व्यापारियों से घर पर ही सुंदरकांड करने की अपील की है.
देश में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और अब हर रोज साढ़े तीन लाख से अधिक केस सामने आ रहे हैं. कोरोना से बचाव के लिए हनुमान जयंती के अवसर पर देशभर के व्यापारी सुंदरकांड पाठ करेंगे. कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने सभी व्यापारियों से घर पर ही सुंदरकांड करने की अपील की है. कैट ने कहा कि कल हनुमान जयंती के अवसर पर देश को कोरोना विपदा से बचाने के लिए व्यापारियों से अपने घरों में सुंदरकांड पाठ करने की अपील की है, पूरे देश में करीब 1 करोड़ से अधिक और दिल्ली में 1 लाख से अधिक व्यापारी एक ही समय सुंदरकांड का पाठ करेंगे और फिर आरती करेंगे.
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









