कोरोना से खलबली! यूपी में कोविड टेस्ट के दाम तय, जानिए कितने रुपये में होगा RT-PCR टेस्ट
AajTak
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि दूसरे देशों में कोविड तेजी से बढ़ रहा है और विदेशों से भी यात्री आ रहे हैं. इसको लेकर सरकार पूरी तरह तैयार है. सभी यात्रियों का टेस्ट किया जा रहा है. यदि वे पॉजिटिव पाए जाते हैं तो उनका जीनोम सीक्वेंसिंग कराया जाएगा और उन्हें अलग रखा जाएगा.
चीन में कोरोना विस्फोट की जद में अब दुनिया का बड़ा हिस्सा आ चुका है. भारत में भी नई लहर का खतरा जताया जा रहा है. एक्सपर्ट्स की मानें तो भारत में जनवरी के महीने में कोरोना की नई लहर आ सकती है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 5 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया है. इसके अलावा देश के तमाम एयरपोर्ट्स पर भी यात्रियों की टेस्टिंग की जा रही है. इस सबके बीच यूपी की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. जिसमें प्रदेश में कोरोना टेस्ट के दाम तय किए गए हैं.
दरअसल, योगी सरकार ने प्राइवेट लैब की लूट-खसौट पर रोकथाम की मंशा से टेस्ट के दाम तय किए हैं. जिसके तहत सभी प्राइवेट लैब में एंटीजन टेस्ट कराने के लिए 250 रुपये का भुगतान करना होगा. RT-PCR टेस्ट के लिए 700 रुपए चुकाने होंगे. वहीं, घर से सैंपल कलेक्ट करने के लिए 900 रुपये चुकाने होंगे.
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि दूसरे देशों में कोविड तेजी से बढ़ रहा है और विदेशों से भी यात्री आ रहे हैं. इसको लेकर सरकार पूरी तरह तैयार है. सभी यात्रियों का टेस्ट किया जा रहा है. यदि वे पॉजिटिव पाए जाते हैं तो उनका जीनोम सीक्वेंसिंग कराया जाएगा और उन्हें अलग रखा जाएगा. वहीं सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अस्पताल, बस, रेलवे स्टेशन, बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के प्रति लोगों को जागरूक करें.
बता दें कि पिछले दो दिनों में विदेश से भारत आए 6000 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया. आंकड़े बताते हैं कि उन 6000 में से अब तक 39 संक्रमित निकले हैं. उनके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है. इस समय देश में BF7 वैरिएंट के 4 मामले सामने आए हैं. ऐसे में जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए समझने का प्रयास रहेगा कि ये वैरिएंट कितनी तेजी से फैल रहा है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








