
कोरोना संकट पर पीएम मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, गांवों में संक्रमण रोकने का दिया मंत्र
AajTak
देश में जारी कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को एक हाईलेवल मीटिंग की. इस मीटिंग में कोरोना के साथ-साथ वैक्सीनेशन की स्थिति पर भी चर्चा की गई. पीएम ने गांवों में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कुछ निर्देश भी दिए हैं.
देश में जारी कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को एक हाईलेवल मीटिंग की. इस मीटिंग में कोरोना के साथ-साथ वैक्सीनेशन की स्थिति पर भी चर्चा की गई. अधिकारियों ने प्रधानमंत्री कोरोना संक्रमण के मौजूदा हालातों के बारे में बताया. ये भी बताया कि देश में टेस्टिंग की रफ्तार भी बढ़ रही है. मार्च में हर हफ्ते 50 लाख के आसपास टेस्ट होते थे, पर अब हर हफ्ते 1.3 करोड़ टेस्ट हो रहे हैं. पीएम को ये भी बताया कि देश में लगातार पॉजिटिविटी रेट घट रहा है और रिकवरी रेट बढ़ रहा है. अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को कोरोना के हालात, टेस्टिंग, ऑक्सीजन सप्लाई, हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर और वैक्सीनेशन को लेकर राज्य और जिला स्तर पर किए जा रहे कामों का रोडमैप बताया. पीएम ने कहा कि जिन राज्यों संक्रमण दर ज्यादा है, वहां स्थानीय स्तर पर कंटेन्मेंट जोन बनाने की रणनीति अपनाने की जरूरत है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने टेस्टिंग और बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं, खासतौर से उन इलाकों में जहां पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है.
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








