
कोरोना: विदेश में बनी वैक्सीन को मंजूरी पर सरकार ने लिया ये अहम फैसला
AajTak
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच भारत सरकार अब विदेशी वैक्सीन को जल्द मंजूरी देने की प्रक्रिया अपना सकती है.
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच भारत सरकार अब विदेशी वैक्सीन को जल्द मंजूरी देने की प्रक्रिया अपना सकती है. सरकार के मुताबिक, जिन विदेशी निर्माताओं की वैक्सीन को अन्य देशों में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है, उन्हें भारत में भी जल्द मंजूरी देने की कोशिश की जाएगी. ताकि भारत में बड़ी मात्रा में वैक्सीन का निर्माण हो पाए. बयान के मुताबिक, जिन वैक्सीन को विदेशों में इस्तेमाल किया जा रहा है और USFDA, EMA, UK MHRA, PMDA या WHO जैसी एजेंसियों द्वारा मंजूरी मिल चुकी है, उन्हें जल्द ही भारत में मंजूरी मिल सकती है. जिन विदेशी वैक्सीन को मंजूरी मिलेगी, उन्हें पहले यहां पर परखा जाएगा और सही पाने के बाद ही समूचे देश में वैक्सीन देने की इजाजत मिलेगी. आपको बता दें कि देश में इस वक्त कुल दो कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है. सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन. इसके अलावा बीते दिन ही DCGI ने रूस की स्पुतनिक वी को भारत में मंजूरी दी है. गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं द्वारा लगातार मांग की जा रही थी कि सरकार को विदेशी वैक्सीन को भी मंजूरी देनी चाहिए. ताकि अधिक से अधिक संख्या में देश में वैक्सीन लगाई जा सके. देश में अभी करीब 11 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज़ लगाई जा चुकी हैं. इस वक्त भारत में 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है. बीते दिनों ही भारत ने सबसे कम दिनों में 10 करोड़ डोज़ लगाने का कीर्तिमान हासिल किया था.
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









