
कोरोना लैब में बना या प्राकृतिक, ये कहना अभी भी काफी मुश्किल: IIT रिसर्चर्स
AajTak
IIT दिल्ली की एक रिसर्चर्स टीम का मानना है कि ये कहना बहुत मुश्किल है कि कोरोना वायरस लैब में बना या फिर नैचुरल तौर पर आया.
कोरोना की उत्पत्ति को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. इस बीच आईआईटी दिल्ली के रिसर्चर्स जिनकी रिसर्च BioRxiv के जर्नल में पब्लिश हुई थी, लेकिन बाद में हटा ली गई थी, का दावा है कि कोरोना के किसी लैब में पैदा होने के दावे को नकारा नहीं जा सकता है. प्रो. बिस्वजीत कुंडु की अगुवाई वाली टीम का कहना है कि ये कहना काफी मुश्किल है कि ये वायरस लैब में बना है या नैचुरल है. बता दें कि इस टीम का आर्टिकल BioRxiv के जर्नल में पब्लिश हुआ था, लेकिन विवाद के बाद हटा लिया गया. हालांकि, अब जब इसकी चर्चा फिर से शुरू हुई है तब टीम की ओर से बयान दिया गया है कि उनकी रिसर्च कोरोना के शुरुआती दिनों में की गई थी. रिसर्च में दावा किया गया था कि शुरुआत में ये पता लगा था कि वायरस के चार स्पाइक प्रोटीन में से तीन हिस्से HIV से मेल खाते थे. रिसर्च को लेकर शुरुआत में हुए विवाद को लेकर कहा गया कि रिसर्च का प्री-प्रिंट काफी चर्चा में रहा था, लेकिन पब्लिक डोमेन में उन बातों को ट्विस्ट किया गया. हमारी कोशिश सिर्फ इतनी थी कि जो बात हमें पता लगी है, उसे सामने रखा जाए. टीम की ओर से बयान दिया गया कि क्योंकि वो प्री-प्रिंट था, ऐसे में हमने रिसर्च पेपर को वापस ले लिया था. टीम का कहना है कि हमारी जिस रिसर्च पर विवाद हुआ, उसके कुछ हिस्सों को अलग-अलग जगह छापा भी गया था. हमारा अभी भी मानना है कि ये कहना बहुत मुश्किल है कि कोरोना वायरस लैब में बना या फिर नैचुरल तौर पर आया. आपको बता दें कि कोविड की उत्पत्ति को लेकर दुनियाभर में बहस हो रही है. अमेरिका ने भी इसकी जांच तेज कर दी है, दुनिया के कई देशों का मानना है कि कोरोना चीन के वुहान की एक लैब में तैयार हुआ था, जबकि चीन ने इससे इनकार किया है.
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









