
कोरोना मुआवजे की अर्जी में गलती हो तो रिजेक्ट की बजाए करेक्ट कराए सरकार: SC
AajTak
कोरोना काल में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है. उनके परिवार अब सरकार से मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं. लेकिन ये मुआवजे की प्रक्रिया अपने आप में बड़ा विवाद बन गया है. अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में बड़ा आदेश दिया है.
कोविड की वजह से मारे गए आश्रितों को मुआवजा/सहायता राशि का वितरण सुनिश्चित कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का विस्तृत दिशा निर्देश जारी हुआ है. कोर्ट ने हरेक राज्य में अंडर सेक्रेटरी या इससे ऊपर के दर्जे के अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा है. इस नोडल अधिकारी की नियुक्ति इसी काम के लिए होगी.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.











