
कोरोना पर तेज हुई राजनीति, लॉकडाउन को लेकर देश में मोदी बनाम विपक्ष की स्थिति
AajTak
कोरोना से निपटने के लिए एक तरफ जिन राज्यों में विपक्ष की सरकारें हैं, वो लॉकडाउन लगाने का फैसला कर रही हैं. वहीं, पीएम मोदी ने राज्यों को लॉकडाउन लगाने से बचने की सलाह दी है, जिस पर बीजेपी शासित राज्य अमल करते दिख रहे हैं.
कोरोना का कहर देश में जिस रफ्तार से बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से सियासत भी तेज होती जा रही है. कोरोना से निपटने के लिए एक तरफ जिन राज्यों में विपक्ष की सरकारें हैं, वो लॉकडाउन लगाने का फैसला कर रही हैं. दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान और झारखंड जैसे गैर-बीजेपी शासित राज्यों ने लॉकडाउन लगा दिया है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों को लॉकडाउन लगाने से बचने की सलाह दी है, जिस पर बीजेपी शासित राज्य अमल करते दिख रहे हैं. ऐसे में लॉकडाउन को लेकर मोदी बनाम विपक्ष की स्थिति पैदा हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के नाम संबोधन में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की संभावना को खारिज करते हुए कहा, 'साथियों! आज की स्थिति में हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है. मैं राज्यों से भी अनुरोध करूंगा कि वे लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें. लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है. माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर ही ध्यान केंद्रित करना है.' पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि देशव्यापी लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा.
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








