
कोरोना नियमों का पालन ना करने पर पीएम मोदी ने जताई चिंता, कहा- लापरवाही की जगह नहीं होनी चाहिए
ABP News
प्रधानमंत्री ने मंत्रिपरिषद विस्तार के एक दिन बाद मंत्रियों से बातचीत की और कहा कि लोग बिना मास्क लगाए और लापरवाही बरतते दिख रहे हैं. कोरोना संकट अभी टला नहीं है छोटी सी गलती भारी पड़ सकती है.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों के कोविड-19 के नियमों का पालन न करने पर चिंता जताते हुए गुरुवार को कहा कि लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. साथ ही ये भी कहा कि एक छोटी सी गलती के दूरगामी परिणाम हो सकते हैं जिससे महामारी से लड़ाई कमजोर पड़ सकती है. मोदी ने भीड़भाड़ वाली जगहों के चित्र और वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि यह अच्छा दृश्य नहीं है और इससे हमारे भीतर “भय की अनुभूति” होनी चाहिए. सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने मंत्रिपरिषद विस्तार के एक दिन बाद मंत्रियों से बातचीत की और कहा कि लोग बिना मास्क लगाए और सामाजिक दूरी का पालन किये बगैर दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि महामारी के विरुद्ध भारत की लड़ाई पूरे जोर-शोर से जारी है और टीकाकरण अभियान और जांच की संख्या में भी वृद्धि हो रही है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












