
कोरोना: दिल्ली में रिकवरी रेट 98% के करीब, 24 घंटे में 337 नए केस और 36 मौतें
AajTak
दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की दर घटकर 0.31 फीसदी हो गई है. 11 मार्च को भी ये दर 0.31 फीसदी थी. वहीं रिकवरी दर बढ़कर 97.95 फीसदी हो गई है. 13 मार्च को रिकवरी दर 97.95 फीसदी थी.
दिल्ली में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर खत्म होता दिख रहा है. यहां नए केसों की संख्या अब काफी कम हो गई है. इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट भी नीचे आया है. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 337 नए मामले सामने आए. इस दौरान कोरोना संक्रमण के चलते 36 लोगों को जान गंवानी पड़ी. दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 4511 है, जो कि 23 मार्च के बाद सबसे कम है. वहीं, 24 घंटे में आए 337 केस को मिलाकर दिल्ली में कोरोना के कुल केसों का आंकड़ा बढ़कर 14,30,128 तक पहुंच गया है. जबकि कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 24,704 हो गया है. दिल्ली में होम आइसोलेशन में 1555 मरीज हैं.
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









