
कोरोना के लिहाज से 2021 ज्यादा जानलेवा, भारत में स्थिति काफी खतरनाक: WHO
AajTak
WHO प्रमुख ने कहा है कि भारत में कोरोना की स्थिति काफी खराब है, कई राज्यों में मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, अस्पताल में भी कई मरीज एडमिट हो रहे हैं, मौतें भी हो रही हैं.
भारत में कोरोना के रिकॉर्डतोड़ मामले जारी हैं. लंबे समय से देश में लगातार तीन लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं. चार हजार से ज्यादा मौतें होती दिख रही हैं. स्थिति इतनी खराब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चिंता जाहिर कर दी है. मीडिया से बातचीत के दौरान WHO प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयियस ने जोर देकर कहा है कि भारत में कोरोना की स्थिति काफी चिंता में डालने वाली है. उनकी तरफ से कहा गया है कि पूरी दुनिया के लिए महामारी का ये दूसरा ज्यादा जानलेवा साबित होने वाला है. भारत में स्थिति काफी खतरनाक: WHO
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









