
कोरोना के बाद अब नए वायरस का अटैक! COVID-19 जैसा घातक साबित होगा Marburg?
AajTak
कोरोना संक्रमण से अभी दुनिया उभर भी नहीं पाई थी कि एक और नई बीमारी पांव पसारने लग गई है. ये बीमारी है मारबर्ग. इस संक्रमण से घाना में 2 मरीजों की मौत हो चुकी है.
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने हड़कंप मचाया था. करोड़ों लोगों को जान गंवानी पड़ी. ऐसे में जैसे ही किसी नए वायरस का नाम सामने आता है तो लोगों के होश उड़ जाते हैं. ताजा मामला मारबर्ग वायरस का है.
दुनिया भर के ज्यादातर देश कोरोना का कहर देख चुके हैं. कोरोना के कारण कई देशों को लॉकडाउन का सामना करना पड़ा और करोड़ों लोगों को अपनी जिंदगी गंवानी पड़ी. इससे दुनिया के कई देशों में आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा. जिंदगियां पटरी पर लौटने में लंबा वक्त लग गया. ऐसे में घाना में मारबर्ग वायरस के दो मामले सामने आने के बाद चिंता बढ़ गई है.
स्काई न्यूज के मुताबिक घाना में पिछले महीने 2 लोगों की मौत हो गई थी. उनकी जांच रिपोर्ट अब सामने आई है और वे पॉजिटिव पाए गए हैं. उनमें एक की उम्र 26 साल और दूसरे की उम्र 51 साल बताया गया है. प्रशासन ने दोनों के संपर्क में आने वाले लोगों को आइसोलेट कर दिया है. हालांकि अबतक उन लोगों में कोई सिम्पटम्स नहीं देखा गया है. यह पहला मौका है जब पश्चिम अफ्रीकी देश घाना में इस वायरस के केस सामने आए हैं.
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) भी इसे लेकर अलर्ट हो गया है. डब्लूएचओ अफ्रीका के रिजनल डायरेक्टर Dr. Matshidiso Moeti ने कहा, ''हेल्थ अथॉरिटी इसे लेकर अलर्ट हो गई है ताकि अगर वायरस तेजी से फैलता है तो तुरंत कार्रवाई की जा सके. अगर मारबर्ग को लेकर तुरंत सावधानियां नहीं बरतीं गईं तो इस वायरस के तेजी से फैलने पर हालात बेकाबू हो सकते हैं. डब्लूएचओ हेल्थ अथॉरिटी को मदद कर रहा है और हम हालात को नियंत्रण में करने के लिए अधिक से अधिक साधन मुहैया करा रहे हैं." इबोला जैसा खतरनाक है मारबर्ग
इबोला वायरस दुनिया में जानलेवा साबित हो चुका है. इबोला Filoviridae फैमिली से संबध रखता है और मारबर्ग भी इसी फैमिली से आता है. ऐसे में ये दोनों ही वायरस काफी खतरनाक है. कहा जा रहा है कि मारबर्ग इबोला से भी ज्याता तेजी से संक्रमण फैलाता है. इसलिए इस पर शुरुआत में काबू करना जरूरी है नहीं तो ये घातक साबित हो सकता है. बता दें कि इबोला वायरस का मामला सबसे पहले 1976 में कांगो और सूडान में सामने आया था. लेकिन 2014 और 2016 के बीच पश्चिम अफ्रीका में इबोला का तेजी से संक्रमण देखने को मिला था और करीब 28 हजार केस सामने आए थे.
मारबर्ग के लक्षण क्या हैं?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










