
कोरोना की चौथी लहर पर क्या बोले IIT प्रोफेसर? दो बार की है सटीक भविष्यवाणी
AajTak
कोरोना को लेकर पिछले दो साल से सटीक भविष्यवाणी करने वाले कानपुर IIT के प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल के दावे ने बड़ी राहत दी है. अग्रवाल गणितीय सूत्र मॉडल के आधार पर भविष्यवाणी करते हैं.
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने एक बार फिर टेंशन बढ़ा दी है. ऐसे में कोरोना की चौथी लहर की आशंका जताई जाने लगी है. हालांकि, कोरोना की लेकर पिछले दो साल से सटीक भविष्यवाणी करने वाले कानपुर IIT के प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल के दावे ने बड़ी राहत दी है.
अग्रवाल गणितीय सूत्र मॉडल के आधार पर भविष्यवाणी करते हैं. उन्होंने आजतक से बातचीत में कहा कि कोरोना की चौथी लहर आने की संभावना कम है. क्योंकि अब तक कोई नया म्यूटेंट नहीं आया है. उन्होंने ये भी कहा कि अब लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) 90% तक बन गई है. लेकिन अगर लापरवाही बरती तो ये म्यूटेंट फिर से अपना असर दिखा सकते हैं.
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते मामलों पर डॉ. अग्रवाल कहते हैं कि हाल ही में प्रतिबंधों में ढिलाई के कारण केसों की संख्या बढ़ी है. स्कूल खुल गए हैं. लोगों ने मास्क का उपयोग करना बंद कर दिया है. ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है. वर्तमान वैरिएंट को देखते हुए इम्युनिटी ज्यादा मजबूत है. वातावरण में कोरोना के जो पुराने म्यूटेंट हैं, वही अपना असर दिखा रहे हैं। पुराने म्यूटेंट खत्म नहीं हुए हैं.
दिल्ली एनसीआर समेत कई इलाकों में पाबंदियां
प्रो. अग्रवाल का कहना है कि स्टडी से पता चला है कि मामूली प्रतिबंधों के साथ मामले कम हुए हैं तो निश्चित रूप से यूपी सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का कोविड के मामलों को कम करने में अच्छा प्रभाव पड़ेगा.
वर्तमान टीके की क्षमता पर

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.










