
कोरोना की चपेट में आईं रुबीना दिलैक, बोलीं- मैं भी कर सकूंगी प्लाज्मा डोनेट
AajTak
रुबीना के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर सुनकर अली गोनी और निक्की तंबोली ने कॉमेंट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी है. बता दें कि रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर फैन्स संग अपनी पर्सनल लाइफ अपडेट्स शेयर करती हैं.
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को जानकारी दी है कि वह कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं और पॉजिटिव पाई गई हैं. रुबीना ने यह जानकारी इंस्टाग्राम पर दी. रुबीना के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर सुनकर अली गोनी और निक्की तंबोली ने कॉमेंट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी है. बता दें कि रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर फैन्स संग अपनी पर्सनल लाइफ अपडेट्स शेयर करती हैं. रुबीना दिलैक रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' की हाल ही में विजेता चुनी गई हैं. रुबीना ने लिखी यह पोस्ट रुबीना दिलैक ने फैन्स को जानकारी देते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'कोरोना पॉजिटिव'. इसके अलावा रुबीना ने लिखा कि मैं हमेशा से ही एक सिल्वर लाइनिंग को देखती हूं. पूरे एक महीने बाद मैं भी अपना प्लाज्मा डोनेट कर पाऊंगी. मैं कोरोना पॉजिटिव आई हूं. मैंने खुद को 17 दिनों के लिए घर पर क्वारनटीन कर लिया है. पिछले पांच से सात दिनों में जो भी व्यक्ति मेरे कॉन्टैक्ट में आया है, वह कृपया अपना टेस्ट करा ले.
रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











