
कोरोना अस्पताल पहुंचे MLA, मरीजों का हौसला बढ़ाने के लिए गाने लगे गाना
AajTak
कोरोना की इस दूसरी लहर में अशोक नगर के विधायक जजपाल जज्जी व्यवस्था देखने और कोरोना रोगियों से मिलने एक कोविड केयर अस्पताल पहुंचे. वहां उन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजों की हौसला बढ़ाने के लिए गाना गाकर उनका मनोरंजन किया.
इस समय पूरी दुनिया कोरोना के कहर से जूझ रही है और इस महामारी ने भारत में भी कोहराम मचा रखा है. ज्यादातर अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं और नए मरीजों को बेड तक नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में मध्य प्रदेश के अशोक नगर में एक विधायक ने जो किया वो जानकर आप भी उनकी तारीफ करेंगे. (इनपुट - राहुल कुमार जैन ) दरअसल कोरोना की इस दूसरी लहर में अशोक नगर के विधायक जजपाल जज्जी व्यवस्था देखने और कोरोना रोगियों से मिलने एक कोविड केयर अस्पताल पहुंचे. वहां उन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजों का हौसला बढ़ाने के लिए गाना गाकर उनका मनोरंजन किया. अब विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में विधायक जजपाल जज्जी कोरोना मरीजों के साथ गाना गा कर उनका मनोरंजन करते हुए और उनसे बात कर उन्हें हौसला देते नजर आए. विधायक के इस काम की अब लोग खूब तारीफ कर रहे हैं.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











