
कोरोनाः संसदीय समिति की वर्चुअल मीटिंग नहीं होगी, राज्यसभा ने बताई ये वजह
AajTak
कोरोनाकाल में संसदीय समिति की बैठक वर्चुअली कराने की मांग कांग्रेस की तरफ से की जा रही थी. लेकिन राज्यसभा सचिवालय की तरफ से इस मांग को ठुकरा दिया गया है. सचिवालय ने गोपनियता का हवाला देते हुए वर्चुअली मीटिंग की मांग को खारिज कर दिया है.
कोरोनाकाल में विपक्ष की ओर से की जा रही संसदीय समिति की वर्चुअली मीटिंग की मांग को लोकसभा और राज्यसभा ने ठुकरा दिया है. कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को चिट्ठी लिखकर संसदीय समिति की वर्चुअल मीटिंग कराए जाने की मांग की थी. उनकी इस मांग को खारिज कर दिया गया है. दरअसल, कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों की तरफ से संसदीय समिति की बैठक वर्चुअली कराने की मांग की गई थी. उनका कहना था कि कोरोना की दूसरी लहर की वजह से फिजिकल मीटिंग संभव नहीं है, इसलिए वर्चुअल मीटिंग को अनुमति दी जाए. इस पर राज्यसभा के सभापति और लोकसभा स्पीकर ने कहा कि पहली लहर के वक्त भी ये मुद्दा उठा था, लेकिन नियम इसकी अनुमति नहीं देते.
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









