
कोटा: 'डमी कैंडिडेट की मदद से हुई थी भर्ती...', रेलवे कर्मचारी पत्नी के खिलाफ शिकायत करने पहुंचा पति, हो गई सस्पेंड
AajTak
शिकायत करने वाला शख्स कथित तौर पर अपनी पत्नी के दो साल की नौकरी के बाद अलग होने से निराश और क्रोधित था. उसने रेलवे अधिकारियों पर मामले में उसकी शिकायत पर निष्क्रियता का भी आरोप लगाया.
राजस्थान (Rajasthan) के कोटा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक महिला रेलवे कर्मचारी के पति ने विभाग में उसकी शिकायत कर दी, जिसके बाद पत्नी को नौकरी से हाथ धोना पड़ गया. रेलवे कर्मचारी के पति ने शिकायत में बताया कि नौकरी में उसका सेलेक्शन डमी कैंडिडेट की मदद से हुआ था. शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि उसने खुद एक एजेंट की मदद से 15 लाख रुपए में इंतजाम करवाया था.
शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसने अपनी कृषि भूमि गिरवी रखकर फंड जुटाया था.
व्यक्ति ने क्यों की पत्नी की शिकायत?
शिकायत करने वाला शख्स कथित तौर पर अपनी पत्नी के दो साल की नौकरी के बाद अलग होने से निराश और क्रोधित था. उसने रेलवे अधिकारियों पर मामले में उसकी शिकायत पर निष्क्रियता का भी आरोप लगाया. हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने दावा किया कि संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच चल रही है.
नौकरी के 5 महीने बाद अलग हुई थी पत्नी
कोटा जिले के निवासी मनीष मीना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), अजमेर ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2023 में डमी कैंडिडेट के जरिए अपनी पत्नी सपना मीना के सेलेक्शन की शिकायत पर रेलवे अधिकारियों और पुलिस द्वारा निष्क्रियता का आरोप लगाया.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











