
कोख में बेटा है या बेटी बताने के लिए 72 हजार रुपये में सौदा, घर में अल्ट्रासाउंड चलाने वाले 3 गिरफ्तार
AajTak
हरियाणा के सोनीपत जिले के नजदीक स्थित उत्तर प्रदेश की सीमा में गर्भ में लिंग जांच के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. कोख के कातिलों के इस गंभीर मुद्दे पर लगाम कसने के लिए पीसी पीएनडीटी टीम ने सख्त कार्रवाई की है. इस कड़ी में सोनीपत के एक निजी अस्पताल में एक डॉक्टर के माध्यम से महिला डिकॉय ने भ्रूण लिंग जांच के लिए एक दलाल के साथ 72 हजार रुपये में सौदा किया.
हरियाणा के सोनीपत जिले से सटे उत्तर प्रदेश की सीमा में भ्रूण लिंग जांच के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. कोख के कातिलों के गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए पीसी पीएनडीटी टीम की ओर से कार्रवाई की गई. सोनीपत के निजी अस्पताल में डॉक्टर के जरिए महिला डिकॉय ने भ्रूण लिंग जांच के लिए दलाल से 72 हजार रुपये में सौदा किया. टीम ने बिजनौर के धामपुर के पास सिटी कॉलोनी में घर के अंदर पोर्टेबल मशीन के जरिए भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ कर तीन को गिरफ्तार किया है.
सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की गर्भधारण से पहले और प्रसव से पहले निदान तकनीक (पीसी पीएनडीटी) टीम को भ्रूण लिंग जांच की सूचना मिल रही थी. इस पर सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने उन्हें पकड़ने के लिए टीम का गठन किया था. टीम में पीसी पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित कौशिक, डॉ. जितेंद्र शर्मा व डॉ. अभय वत्स को शामिल किया गया. साथ ही अल्ट्रासाउंड कराने के लिए महिला डिकॉय को तैयार किया गया.
कैसे हुआ भंडाफोड़? महिला डिकॉय का संपर्क सोनीपत के निजी अस्पताल में डॉक्टर के माध्यम से बिजनौर निवासी दलाल शबी शशि से हुआ. भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए दलाल व डिकॉय के बीच 72 हजार रुपये में सौदा तय हुआ. उसने महिला डिकॉय को बिजनौर के स्टैंड पर बुलाया. मंगलवार को सोनीपत से रविंद्र व विकास महिला डिकॉय को लेकर बिजनौर के स्टैंड पर पहुंचे, जहां उन्हें दलाल शबी शशि मिली. इसके बाद महिला दलाल तीनों को लेकर धामपुर के पास सिटी कॉलोनी में एक घर के अंदर गई.
गर्भ में बेटा होने की दी जानकारी वहां मनोज नाम के युवक ने बिना किसी कागजी कार्रवाई के महिला का अल्ट्रासाउंड किया और गर्भ में बेटा होना बताया. इसके बाद मनोज पोर्टेबल मशीन को छोड़कर भाग गया. जब टीम ने छापा डाला वहां से महिला दलाल और सोनीपत निवासी रविंद्र व विकास को गिरफ्तार किया गया और मशीन को बरामद कर लिया गया. इसके बाद टीम ने दलाल के पास से 500 रुपये, रविंद्र से 17 हजार रुपये और विकास से 10 हजार रुपये बरामद किए. तीनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया गया. फिलहाल इस मामले में धामपुर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है.
सोनीपत के पीएनडीटी अधिकारी सुमित कौशिक ने बताया कि बिजनौर के धामपुर के पास सिटी कॉलोनी स्थित घर में पोर्टेबल मशीन से भ्रूण जांच की गई. इसके बाद महिला दलाल तीनों को लेकर धामपुर के पास सिटी कॉलोनी में एक घर के अंदर गई. वहां मनोज नाम के युवक ने बिना किसी कागजी कार्रवाई के महिला का अल्ट्रासाउंड किया और गर्भ में बेटा होना बताया. इसके बाद मनोज पोर्टेबल मशीन को छोड़कर भाग गया. जब टीम ने छापा डाला तो वहां से महिला दलाल और सोनीपत निवासी रविंद्र व विकास को गिरफ्तार किया गया और मशीन को बरामद कर लिया गया.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








