
कोकीन से भरे 34 कैप्सूल खाने वाली विदेशी महिला एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, 7 करोड़ की ड्रग्स बरामद
AajTak
कस्टम अधिकारियों ने बताया कि दोहा से 2 जुलाई को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद आरोपी महिला को रोका गया था. उसकी व्यक्तिगत तलाशी के दौरान आठ अंडाकार आकार के कैप्सूल बरामद किए गए हैं.
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अंगोला की एक महिला को कस्टम्स अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया. उस महिला ने 7 करोड़ रुपये की कोकीन से भरे 34 कैप्सूल खाए थे. इस बात की जानकारी गुरुवार को कस्टम विभाग की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई.
कस्टम अधिकारियों ने यहां जारी बयान के जरिए बताया कि दोहा से 2 जुलाई को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद आरोपी महिला को रोका गया था. उसकी व्यक्तिगत तलाशी के दौरान आठ अंडाकार आकार के कैप्सूल बरामद किए गए हैं.
दरअसल, पूछताछ के दौरान विदेशी महिला यात्री ने अधिकारियों को बताया था कि उसने नशीले पदार्थ या साइकोट्रोपिक पदार्थ युक्त कैप्सूल खाए हैं. इसके बाद उस महिला यात्री को मेडिकल प्रोसेस के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया. वहां सफदरजंग अस्पताल में रहने के दौरान ही उस महिला ने 34 कैप्सूल खाए.
कस्टम के बयान में कहा गया है कि इन सभी कैप्सूलों (हवाई अड्डे पर बरामद किए गए कैप्सूलों सहित) से लगभग 515 ग्राम कोकीन बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 7.04 करोड़ रुपये है. आरोपी महिला यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया और कोकीन जब्त कर ली गई.
1.2 करोड़ की मारिजुआना बरामद एक अन्य मामले में, एक भारतीय यात्री को हवाई अड्डे पर देश में 1.2 करोड़ रुपये मूल्य के मारिजुआना की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उस यात्री को 6 जुलाई को शारजाह के रास्ते बैंकॉक से आने के बाद रोका गया था.
बयान में कहा गया है कि उसके सामान की जांच करने पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने उसके बैगेज के अंदर छिपाकर रखा गया 2.4 किलोग्राम मारिजुआना बरामद किया. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और 1.2 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त कर लिया गया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










