
'कोई मंत्री बना दे या विभाग बांट दे तो सतर्क रहना, जो मोदी को जानते हैं वो...', संसदीय दल की बैठक में बोले मोदी
AajTak
मोदी ने कहा,'चुनाव में मैं कुछ उल्लेख जरूर करना चाहूंगा. दक्षिण भारत में एनडीए ने एक नई राजनीति की नींव मजबूत की है. कर्नाटक और तेंलंगाना में देखिए अभी-अभी सरकार बनी थी. लेकिन पल भर में लोग उस भ्रम से बाहर आ गए हैं. तमिलनाडु, वहां हमारा एनडीए समूह बहुत बड़ा है.'
पुराने संसद भवन में शुक्रवार को हुई NDA संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया. इस दौरान मोदी ने सांसदों को सतर्क करते हुए कहा,'हो सकता है मेरे सिग्नेचर के साथ कोई लिस्ट बाहर निकल आए कि ये मंत्री बन गए हैं. हो सकता है कोई बुद्धिमान विभाग भी बांट दे. आजकल कई लोग सरकार बनाने में लगे हुए हैं. मंत्री पद बांट रहे हैं. व्यवस्था बांट रहे हैं. मैं आपसे आग्रहपूर्वक कहता हूं. जो लोग मोदी को जानते हैं. ये सारे प्रयास निरर्थक हैं भाई.
पीएम मोदी ने आगे कहा,'किसी का फोन आ जाए तो नंबर वेरिफाई कर लेना कि जिसने फोन किया है, वह सचमुच में अथॉरिटी है या नहीं. वरना कोई आपको फोन करे और कहे कि अपने परिवार को फोन कर दीजिए. शपथ समारोह में आना है. मेरा सभी सांसदों से आग्रह है कि हम इन सारे षड्यंत्रों का शिकार ना बनें.'
तमिलनाडु में बहुत बड़ा है NDA गठबंधन
मोदी ने आगे कहा,'चुनाव में मैं कुछ उल्लेख जरूर करना चाहूंगा. दक्षिण भारत में एनडीए ने एक नई राजनीति की नींव मजबूत की है. कर्नाटक और तेंलंगाना में देखिए अभी-अभी सरकार बनी थी. लेकिन पल भर में लोग उस भ्रम से बाहर आ गए हैं. तमिलनाडु, वहां हमारा एनडीए समूह बहुत बड़ा है. आज तमिलनाडु में हम सीट नहीं जीत पाए, लेकिन जिस तेजी से एनडीए का वोट शेयर बढ़ा है, वह साफ संदेश दे रहा है कि कल में क्या लिखा हुआ है. केरल में हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया और आज पहली बार संसद में केरल से हमारे प्रतिनिधि चुनकर आए हैं.'
जगन्नाथ जी गरीबों के भगवान
नरेंद्र मोदी ने कहा,'अरुणाचल में हमारी सरकार बनती रहती है. आंध्र में मैं अभी बाबू को पूछ रहा था, हिस्टोरिकल यह सबसे हाई है. यहां जो ये है पवन यह पवन नहीं आंधी है. आंध्र ने हमारे प्रति इतना बड़ा समर्थन दिया है. मैं हमेशा से मानता हूं कि जगन्नाथ जी गरीबों के भगवान हैं. विकसित भारत का हमारा सपना, आने वाले 25 साल महाप्रभु जगन्नाथ की कृपा से ओडिशा भारत की विकास यात्रा के ग्रोथ इंजन में से एक होगा.'

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








