
कोई भी सभ्य समाज और सरकारी संस्थान बुजुर्गों की यातना को नजरअंदाज नहीं कर सकता: कोर्ट
AajTak
18 जनवरी को दिए गए एक आदेश में जज ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को पहले ही घोर उदासीनता, अनियमितताओं से अवगत कराया गया है कि कैसे इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया था. इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाए जाएं ताकि देश में एक मजबूत संदेश दिया जा सके.
दिल्ली की एक कोर्ट ने एक बुजुर्ग की अस्वाभाविक मौत के मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि वह उम्मीद करती है कि पुलिस पूरे देश में कड़ा संदेश देने के लिए उचित कदम उठाएगी. जज ने कहा कि कोई भी सभ्य समाज और कानून के शासन द्वारा शासित संस्थाएं परिवार के उत्पीड़न, उपेक्षा और एक बुजुर्ग की यातना को नजरअंदाज नहीं कर सकती हैं.
मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण की पीठासीन अधिकारी कामिनी लाउ BSF के 85 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी उजागर सिंह की अस्वाभाविक मौत के मामले में सुनवाई कर रही थीं. इस मामले में पुलिस ने दावा किया कि जम्मू के रहने वाले उजागर सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हुई. वहीं अदालत ने पाया कि वह अपने ही बच्चों द्वारा पारिवारिक दुर्व्यवहार का शिकार था और अप्राकृतिक परिस्थितियों में उसकी मौत हुई.
18 जनवरी को दिए गए एक आदेश में जज ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को पहले ही घोर उदासीनता, अनियमितताओं से अवगत कराया गया है कि कैसे इस मामले को दबाने का प्रयास किया गया था. इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाए जाएं ताकि देश में एक मजबूत संदेश दिया जा सके.
अदालत ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य) की दलीलों पर ध्यान दिया कि जांच को पहाड़गंज पुलिस स्टेशन से ट्रांसफर कर दिया गया था और IPC की अतिरिक्त धाराएं, गैर इरादतन हत्या के अपराध समेत कई धाराएं इसमें जोड़ी गई थीं. इसमें माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रावधान भी लागू किए गए. इसके अलावा जम्मू के जिला मजिस्ट्रेट को एक पत्र भेजा गया.
अदालत ने यह भी कहा कि दोषी पुलिस अधिकारियों (पहाड़गंज पुलिस स्टेशन अधिकारी और सहायक पुलिस आयुक्त) और दक्षिण पश्चिम जिले के अधिकारियों के खिलाफ अदालत द्वारा चिह्नित सभी विभिन्न खामियों और अनियमितताओं के लिए उचित विभागीय कार्रवाई की जा रही थी.
अदालत ने कहा कि मैं देख सकती हूं कि कुछ कृत्य अपने आप में आपत्तिजनक और अस्वीकार्य हैं. बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार, पारिवारिक उत्पीड़न, उपेक्षा और बुजुर्ग को यातना देना, जिसे कोई भी सभ्य समाज और कानून के शासन द्वारा शासित संस्थाएं अनदेखा नहीं कर सकती हैं. कोर्ट ने इस मामले को 30 जनवरी को कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने तक सुनवाई टाल दी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








