
'कोई प्रस्ताव नहीं, केवल अफवाह...' सस्ते नहीं होंगे पेट्रोल-डीजल, आ गया सरकार का बयान
AajTak
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बुधवार को कहा कि ईंधन (पेट्रोल-डीजल) की कीमतों में कटौती का कोई प्रस्ताव नहीं है, ये केवल अफवाह है. यानी पिछले हफ्ते जो खबर आई थी, उसे सरकार ने खारिज कर दिया है.
साल 2023 के आखिरी हफ्ते में ये खबर आई थी कि केंद्र सरकार नए साल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती कर सकती है. राहत की इस खबर को लोग लोकसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे थे. लेकिन अब इस खबर को सरकार ने ही अफवाह करार दिया है. ऐसे में जो लोग नए साल में पेट्रोल की कीमतों में कटौती की उम्मीद कर रह हैं, उन्हें झटका लगा है.
दरअसल, 28 दिसंबर को खबर आई थी कि आम आदमी को महंगाई से राहत देने की कड़ी में सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 6 से 10 रुपये तक की कटौती कर सकती है. इसको लेकर सरकार की तेल कंपनियों से बात चल रही है, लेकिन अब केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस खबर पर विराम लगा दिया है.
सरकार ने दिया झटका
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बुधवार को कहा कि ईंधन (पेट्रोल-डीजल) की कीमतों में कटौती का कोई प्रस्ताव नहीं है, ये केवल अफवाह है. यानी पिछले हफ्ते जो खबर आई थी, उसे सरकार ने खारिज कर दिया है. हरदीप सिंह पुरी के इस बयान के बाद तेल कंपनियों के शेयरों अचानक तेजी देखी गई. क्योंकि कहा जा रहा था कि अगर तेल की कीमतों में कटौती होती है, तो सरकार और तेल कंपनियां में बीच ये एक समझौते के तहत होगा, और कटौती की भरपाई 50:50 फॉर्मूले के तहत होगा.
लेकिन अब हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि ईंधन की कीमतों में कटौती को लेकर तेल कंपनियों के साथ कोई चर्चा नहीं हुई है. सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है. ये केवल मीडिया रिपोर्टों में अटकलें लगाई जा रही हैं. सरकार के इस बयान के बाद हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के शेयरों में 3.27% की तेजी दर्ज की गई. वहीं बीपीसीएल के शेयर 1.06% और आईओसीएल के शेयर 1.76% की मजबूती देखी गई.
बता दें, मई-2022 से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.आखिरी बार केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क में कटौती की थी.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









