
'कोई नहीं बच पाएगा, मैंने बम रख दिया है...' गुरुग्राम के एंबियंस मॉल को बम से उड़ाने की धमकी
AajTak
गुरुग्राम के एंबियंस मॉल (Ambience Mall) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. मॉल प्रबंधन के पास धमकी भरा मेल आया, जिसके बाद हड़कंप मच गया. मॉल प्रबंधन ने सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस बल और बम स्क्वॉड मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आखिर धमकी भरा मेल किसने भेजा?
गुरुग्राम के एंबियंस मॉल (Ambience Mall) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी ई-मेल के जरिये दी गई. दरअसल, मॉल प्रबंधन के पास मेल आया था, जिसके बाद हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. मौके पर गुरुग्राम पुलिस के साथ ही बम स्क्वॉड दस्ता मौजूद है.
एंबियंस मॉल प्रबंधन के पास जो मेल आया है, उसमें लिखा गया है कि मैंने बिल्डिंग में बम प्लांट कर दिए हैं. बिल्डिंग के अंदर मौजूद हर व्यक्ति मारा जाएगा. आप में से कोई भी बच नहीं पाएगा. आपकी मौत होनी है. मैंने बिल्डिंग में बम इसलिए लगाए क्योंकि मुझे अपनी जिंदगी से नफरत है. इस हमले के पीछे पैगी और नोरा हैं.
यह भी पढ़ें: स्कूलों के बाद अब गृह मंत्रालय की इमारत को बम से उड़ाने की धमकी, MHA अधिकारी को आया ईमेल
धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया. मैनेजमेंट की ओर से पूरे मामले के बारे में पुलिस को सूचना दी गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस के साथ ही बम स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी है. इसी के साथ इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर धमकी भरा मेल किसने भेजा है. इस पूरी घटना के पीछे आखिर कौन है?
मई महीने में दिल्ली के स्कूलों और अस्पतालों को मिली थी धमकी
इससे पहले मई महीने में राजधानी दिल्ली के स्कूलों और अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. राजधानी दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज को धमकी मिली थी, जिसके बाद सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची थी. दमकल की गाड़ियां भी दोनों कॉलेजों में पहुंची थीं. हालांकि छानबीन करने पर पता चला था कि कॉल बोगस थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










