
'कोई कैसे बोल सकता है यमुना के पानी में जहर मिलाया गया, मैं भी वही पीता हूं', दिल्ली की रैली में PM मोदी का पलटवार
AajTak
पीएम मोदी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज दिल्ली कह रही है कि अब आप-दा के झूठे वादे काम नहीं चलेंगे. अब दिल्ली की जनता बीजेपी की डबल इंजन की सरकार चाहती है. दिल्ली ऐसी सरकार चाहती है, जो गरीबों के लिए घर बनवाए और हर घर तक पानी पहुचाएं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के घोंडा में चुनावी रैली को संबोधित किया और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के यमुना नदी में जहर के दावों को लेकर पलटवार किया. पीएम मोदी ने यमुना नदी में गंदगी को लेकर आम आदमी पार्टी को जमकर घेरा.
पीएम मोदी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज दिल्ली कह रही है कि अब आप-दा के झूठे वादे नहीं चलेंगे. अब दिल्ली की जनता बीजेपी की डबल इंजन की सरकार चाहती है. दिल्ली ऐसी सरकार चाहती है, जो गरीबों के लिए घर बनवाए और हर घर तक पानी पहुचाए.
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगाए हैं. इनकी बेशर्मी देखिए कि ये हरियाणा के लोगों पर आरोप लगा रहे हैं. इन्हें यमुना की सफाई नहीं करनी है लेकिन इस तरह के बयान से इनका चौंकाना वाला चरित्र सामने आता है. ये बेशर्मी है, बेईमानी है और बदनीयती है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये लोग दिल्लीवालों को पानी के लिए तरसाना चाहते हैं. ये चाहते हैं कि हमारे पूर्वांचली साथी हर साल गंदगी में छठी मईया की पूजा करें. अपने राजनीतिक स्वार्थ में आप-दा वालों ने एक और घोर पाप किया है. इनका पाप कभी माफ नहीं हो सकता है. इतिहास कभी माफ नहीं करेगा. भले आपका ईकोसिस्टम आपके इस पाप को ढकने की कोशिश करे लेकिन दिल्ली नहीं भूल सकती. हरियाणा का एक-एक बच्चा नहीं भूल सकता.
उन्होंने कहा कि दिल्ली के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगाए हैं. हार के डर से आप-दा वाले बौखला गए हैं. हरियाणा के लोग दिल्ली से अलग हैं क्या? क्या हरियाणा वालों के परिवार बाल-बच्चे दिल्ली में नहीं रहते क्या? क्या हरियाणा के लोग अपने ही बच्चों के पानी में जहर मिला सकते हैं? हरियाणा का भेजा यही पानी दिल्ली में रहने वाला हर कोई पीता है. पिछले 11 साल से ये प्रधानमंत्री भी वही पानी पीता है. हरियाणा का भेजा यही पानी दिल्ली में रहने वाले हमारे सारे न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सभी पीते हैं. क्या जजों को मारने के लिए जहर देंगे? क्या बोल रहे हो? क्या देश के न्ययााधीशों को मारने का षडयंत्र चल रहा है?
5 फरवरी को आप-दा जाएगी

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










