
कॉलोनियों में चल रही नाव, डूबे मकान...वाराणसी समेत यूपी के कई जिलों में बाढ़ का कोहराम
AajTak
पहाड़ी इलाकों पर लैंडस्लाइड की खबरें आ रही हैं, तो मैदानी इलाकों में बाढ़ के हालात हैं. हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी, बंगाल समेत देश के कई राज्य इस वक्त प्रकृति की मार झेल रहे हैं. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी गंगा खतरे के निशान को पार कर चुकी है.
उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. पहाड़ी इलाकों पर लैंडस्लाइड की खबरें आ रही हैं, तो मैदानी इलाकों में बाढ़ के हालात हैं. हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी, बंगाल समेत देश के कई राज्य इस वक्त प्रकृति की मार झेल रहे हैं. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी गंगा खतरे के निशान को पार कर चुकी है. वाराणसी (Varanasi) में गंगा खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. जिसके चलते गंगा तटों के बाद नदी का पानी रिहायशी इलाकों में जा पहुंचा है. वाराणसी में गंगा (Ganga) किनारे और गंगा की सहायक नदी वरुणा के किनारे बसे हजारों घरों में बाढ़ का पानी घुसने से जलप्रलय जैसे हालात पैदा हो चुके है. जिससे बचने के लिए लोगों का पलायन भी शुरू हो चुका है. लोगों बाढ़ प्रभावित स्थानों से कहीं और या फिर बाढ़ राहत शिविरों का रुख कर रहें हैं, लेकिन वहां भी व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है. यूपी के कई जिलों में नदियों के बढ़ते जलस्तर के चलते जलप्रलय जैसे हालात पैदा हो चुके हैं. गंगा के अलावा कई नदियां उफान पर हैं, जिससे नदियों के किनारे बने रिहायशी इलाकों में भी पानी घुस चुका है. वाराणसी में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को भी पार कर चुका है और अभी भी बढ़ाव जारी है. वाराणसी में गंगा का जलस्तर 71.36 मीटर दर्ज किया गया है जो खतरे के निशान 71.26 मीटर से 10 सेंटीमीटर ऊपर है.
मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








