
'कॉरपोरेट प्रोफेशनल' से 'साइबर क्रिमिनल' बने दोस्त, लोगों को ऐसे लगाया लाखों रुपए का चूना
AajTak
उत्तर प्रदेश से दिल्ली और पंजाब तक फैले साइबर ठगी के एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह में MBA और BTech डिग्री होल्डर दो लड़के नौकरी छूट जाने के बाद लोगों के साथ लाखों की जालसाजी करने लगे. लेकिन अब उनका भांडा फूट चुका है. दोनों सलाखों के पीछे हैं.
कानपुर पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने एक इंटरस्टेट साइबर सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए दो ठगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान बागपत निवासी अनुज तोमर और विवेक शर्मा के रूप में हुई है. दोनों MBA और BTech डिग्री होल्डर हैं. पहले मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते थे, लेकिन नौकरी जाने के बाद उन्होंने साइबर फ्रॉड को करियर बना लिया.
आरोपियों ने फर्जी बैंक कॉल के जरिए लोगों से 60 लाख रुपए ठग लिए. इन पैसों से ऐशो आराम की जिंदगी जीते थे. इन्होंने थार गाड़ी, महंगे क्रिकेट बैट और लग्जरी गैजेट खरीदे. कानपुर पुलिस ने पंजाब पुलिस की मदद से दोनों को चंडीगढ़ और दिल्ली से गिरफ्तार किया है. ये पूरी कार्रवाई कानपुर के गोविंद नगर के रहने वाले सुनील कुमार खन्ना की शिकायत के बाद शुरू हुई.
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इसी साल जून में सुनील कुमार खन्ना को एक व्यक्ति का फोन आया. उसने खुद को बैंक एग्जीक्यूटिव बताया और उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का ऑफर दिया. उनको एक लिंक भेजा गया. उसे क्लिक करने पर एक फॉर्म खुला, जिसके भरने के बाद उनके अकाउंट से 1 लाख 35 हजार 669 रुपए गायब हो गए.
पीड़ित की शिकायत के आधार पर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 66डी के तहत केस दर्ज किया गया. साइबर क्राइम टीम ने टेक्निकल सर्विलांस, बैंकिंग रिकॉर्ड्स और डिजिटल फुटप्रिंट्स की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पहले सिंगापुर की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते थे. लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान उनकी नौकरी चली गई.
भारत लौटने के बाद वे एक साइबर क्रिमिनल के संपर्क में आए, जिसने उन्हें ऑनलाइन फ्रॉड की पूरी तकनीक सिखाई. आरोपियों ने दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में फर्जी क्रेडिट कार्ड अपग्रेड स्कीम के जरिए लोगों को निशाना बनाया. उन्होंने नकली बैंक कॉल्स किए, ईमेल लिंक भेजे और पीड़ितों से ओटीपी लेकर उनके अकाउंट खाली कर दिए. उनके खिलाफ 35 से अधिक शिकायत दर्ज हैं.
नेशनल साइबरक्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों में कुल मिलाकर लगभग 60 लाख रुपए की ठगी का आंकड़ा सामने आया है. पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि विवेक शर्मा, जो एक सेमी-प्रोफेशनल क्रिकेटर है, उसने IPL ट्रायल की तैयारी के दौरान ठगी के पैसे से 1.25 लाख रुपए का प्रीमियम SS ब्रांड क्रिकेट बैट, महंगी किट और कई लग्जरी चीजें खरीदी थीं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







