
कॉमेडियन, सिंगर और भगवंत मान के करीबी... कौन हैं करमजीत अनमोल, जिन्हें AAP ने फरीदकोट से दिया टिकट
AajTak
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अपने आठ उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने पांच विधायक-मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा है. इसके अलावा एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, जिसे फरीदकोट से टिकट दिया गया है.
Punjab AAP List: लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav) के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने पंजाब में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में AAP ने आठ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी पार्टी ने ज्यादातर विधायकों को चुनावी मैदान में उतारा है. जिन उम्मीदवारों को पार्टी ने टिकट दिया है, उनमें भगंवत सरकार मौजूदा विधायक और मंत्री भी शामिल हैं.
आम आदमी पार्टी की इस लिस्ट में एक ऐसा नाम भी शामिल हैं, जिसने चौंका दिया है. यह नाम है कॉमेडियन, एक्टर और सिंगर करमजीत अनमोल (Karamjit Anmol) का. AAP ने उन्हें फरीदकोट से अपना उम्मीदवार बनाया है. करमजीत अनमोल पंजाब में एक्टर, कॉमेडियन और सिंगर के तौर पर पहचाने जाते हैं. वो कई पंजाबी फिल्मों में काम भी कर चुके हैं.
करमजीत पंजाबी लोक गायक कुलदीप मानक (Kuldeep Manak) के भांजे हैं. बताया जाता है कि करमजीत अनमोल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के काफी नजदीकी मित्र भी हैं. बता दें कि मौजूदा समय में फरीदकोट से कांग्रेस से मोहम्मद सदीक सांसद है. मोहम्मद सदीक चर्चित पंजाबी गायक है. पार्टी ने इस बार उनका टिकट काट दिया है.
इन मंत्रियों को AAP ने बताया उम्मीदवार

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










