
कैसे काम करते हैं नॉर्वे वाले? भारतीय ने शेयर किया दुनिया के सबसे खुशहाल देश का वर्क मॉडल
AajTak
नॉर्वे को दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में गिना जाता है, और इसकी बड़ी वजह वहां का बेहतरीन वर्क–लाइफ बैलेंस माना जाता है. वहां काम उतना ही किया जाता है जितना जरूरी हो, बाकी समय पूरी तरह आपकी अपनी ज़िंदगी का होता है. इसी वर्क कल्चर की एक झलक एक भारतीय ने शेयर की है, और अब लोग इसे भारत के वर्क कल्चर से तुलना करते हुए खूब चर्चा कर रहे हैं.
दुनिया जहां तेज-तर्रार कॉर्पोरेट लाइफ, लंबी वर्किंग आवर्स और हर दिन की भागदौड़ में उलझी हुई है, वहीं नॉर्वे से सामने आया एक वीडियो काम और जिंदगी के बिल्कुल अलग संतुलन को दिखाता है. इंस्टाग्राम पर भारतीय मरीन टेक प्रोफेशनल सचिन डोगरा ने शेयर किया. यह वीडियो बता रहा है कि नॉर्वे में वर्क कल्चर कितना सहज, मानवीय और कर्मचारी-केंद्रित है और क्यों यह देश लगातार दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में शामिल होता है.
सिर्फ 7.5 घंटे ही काम डोगरा बताते हैं कि नॉर्वे की ज्यादातर कंपनियां रोजाना केवल 7.5 घंटे ही काम करती है. लेकिन खास बात यह है कि इन घंटों को कैसे व्यवस्थित किया जाता है. देश की कई कंपनियाँ कोर आवर्स और फ्लेक्सिबल आवर्स का मॉडल अपनाती हैं, जहां सख्त टाइमिंग्स की जगह कर्मचारियों को अपने दिन को अपनी सुविधा के अनुसार बनाने की पूरी आजादी दी जाती है.
पूरी आजादी कोर आवर्स वह वक्त होता है जब टीम को मीटिंग्स, चर्चाओं और जरूरी सहयोग के लिए उपलब्ध रहना होता है. इसके बाहर के घंटे पूरी तरह लचीले होते हैं. कोई चाहे तो सुबह जल्दी काम निपटा ले, कोई बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस काम जारी रखे, और कोई शाम को आराम से अपना अधुरा काम पूरा करे. यह आजादी लोगों को ऑफिस शेड्यूल नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी के अनुसार दिन को ढालने की सुविधा देती है.
वीडियो में सचिन डोगरा बताते हैं कि यही सोच नॉर्वे के लोगों को काम के साथ जीवन को भी बराबर प्राथमिकता देने का मौका देती है, और यही वजह है कि यह देश अक्सर दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में गिना जाता है.
देखें वायरल वीडियो

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












