
कैसे कपड़े-जूते पहनते हैं -57 डिग्री सेल्सियस पर तैनात 'सियाचिन के शूरवीर', कितनी होती है कीमत?
AajTak
Siachen Glacier पर दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र (Warzone) है. भारतीय सेना के जवान 16 से 22 हजार फीट की ऊंचाई तक तैनात हैं. यहां तापमान माइनस 60 तक चला जाता है. ऐसे में इनकी वर्दी, जूते और स्लीपिंग बैग ही इनकी जान बचाते हैं. आइए जानते हैं उनकी कीमत?
सियाचिन ग्लेशियर पर स्थित भारतीय सीमा की रक्षा के लिए 3 हजार सैनिक हमेशा तैनात रहते हैं. पाकिस्तान सियाचिन पर हमेशा से अपना दावा करते आया है, हालांकि पाक को सटीक जवाब मिलता रहता है. इन तीन हजार जवानों की सुरक्षा बेहद जरूरी है, तभी ये देश की सीमाओं की रक्षा कर पाएंगे. भारत सरकार सियाचिन पर मौजूद जवानों हर दिन करीब 5 करोड़ रुपये खर्च करती है. इसमें सैनिकों की वर्दी, जूते और स्लीपिंग बैग्स भी शामिल होते हैं.
पिछली साल ही सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात भारतीय सेना के जवानों को पर्सनल किट दी गई थी. ये किट उन्हें अत्यधिक सर्दी से बचाने के उद्देश्य से दी गई थी. क्योंकि आमतौर पर यहां मौसम इतना खराब रहता है कि सिर्फ गन शॉट फायर करने या मेटल का कुछ भी छूने से ठंड से उंगलियां अकड़ सकती हैं यानी फ्रॉस्ट बाइट तक हो सकती है. ज्यादा दिन रहने पर देखने और सुनने में दिक्कत आती है. याद्दाशत कमजोर होने लगती है. उंगलियां गल जाती हैं. कई बार काटने तक की नौबत आ जाती है.
डेढ़ लाख रुपए का पर्सनल किट दिया गया था
सेना ने सियाचिन ग्लेशियर पर मौजूद सैनिकों को जो पर्सनल किट दी है. वो करीब डेढ़ लाख की होती है. इससे सैनिक खुद के सर्वाइवल के लिए उपयोग करते हैं. ट्रांसपोर्ट के समय ठंड से बच सकते हैं. क्योंकि तैनाती के समय वहां 170-180 या इससे ज्यादा गति से हवा चलती है. जो बर्फ से टकराने की वजह से और ठंडी हो जाती है. इतनी तेज बर्फीली हवा में सर्वाइवल बेहद कठिन है. पिछली साल इन पर्सनल किट के बंटने के बाद तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने सियाचिन का दौरा भी किया था. उन्होंने इन किट्स की जांच भी की थी.
पर्सनल किट में सबसे महंगा है यूनिफॉर्म, भारी कीमत
सियाचिन पर तैनात जवानों की पर्सनल किट में सबसे महंगा सामान है उनका मल्टीलेयर्ड एक्स्ट्रीम विंटर क्लोदिंग. इसकी कीमत करीब 28 हजार रुपए हैं. इसके साथ ही स्लीपिंग बैग भी दिया जाता है. जिसकी कीमत अलग से 13 हजार रुपए है. डाउन जैकेट और स्पेशल दस्तानों की कीमत करीब 14 हजार रुपये हैं. जबकि, मल्टीपरपज जूतों की कीमता करीब 12,500 रुपए है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









