
कैंसर से उबरी थी, गंदे पानी में 12 घंटे तक भीगी रही, 53 की उम्र में भी बेमिसाल हूं- बोलीं मनीषा कोइराला
AajTak
मनीषा कोइराला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जहां उन्होंने मल्लिका जान किरदार निभाने को लेकर अपने जज्बात जाहिर किए. मनीषा ने लिखा- मैं कभी सोच भी नहीं सकती थी कि कैंसर और 50 साल का होने के बाद, मेरा जीवन इस दूसरे फेज में इस तरह से खिलेगा. इसकी दो वजह हैं.
हीरामंडी: द डायमंड बाजार में मल्लिका जान बनी मनीषा कोइराला ने ऐसी छाप छोड़ी कि हर कोई उनका मुरीद हो गया. उन्होंने 28 साल बाद संजय लीला भंसाली संग किसी प्रोजेक्ट में काम किया. मनीषा ने बताया कि ये दौर उनके लिए कितना खास था, साथ ही मुश्किलों भरा भी था. वो इस बीच कैंसर की जंग भी लड़ चुकी हैं. उन्हें शूटिंग के दौरान अपनी लिमिट को भी भूलना पड़ा था.
मनीषा कोइराला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जहां उन्होंने मल्लिका जान किरदार निभाने को लेकर अपने जज्बात जाहिर किए. मनीषा ने लिखा- मैं कभी सोच भी नहीं सकती थी कि कैंसर और 50 साल का होने के बाद, मेरा जीवन इस दूसरे फेज में इस तरह से खिलेगा. इसकी दो वजह हैं.
ओटीटी ने फिर दिलाई पहचान
मनीषा ने पहली वजह बताते हुए लिखा- हीरामंडी मेरे करियर में एक बेहद अहम मील का पत्थर साबित हुआ है. एक 53 साल की एक्टर के रूप में, जिसे एक हाई-प्रोफाइल वेब सीरीज में एक अहम भूमिका मिली, मुझे बहुत खुशी है कि मैं ओटीटी प्लेटफार्म्स और बदलती ऑडियन्स की प्रोफाइल की बदौलत बेमतलब की भूमिकाएं निभाने में नहीं फंसी हूं. आखिरकार, फीमेल एक्टर्स, तकनीशियनों और बाकी प्रोफेशनल्स को एक सधे हुए माहौल में वो सम्मान मिलना शुरू हो गया है, जो लंबे समय से नहीं दिया गया था. अब उन्हें अच्छे रोल्स के साथ- साथ अच्छा काम भी मिलने लगा है. मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि इस विकसित होते दौर का हिस्सा बन पाई हूं.
कैंसर से लड़ीं, फिल्माए मुश्किल सीन
इसके आगे दूसरी वजह बताते हुए मनीषा ने लिखा- आज, जब मुझे इतनी सारी तारीफें मिल रही हैं, तो मैं उन डाउट्स और चिंताओं को याद करने से खुद को नहीं रोक पा रही हूं, जो मुझे उस समय परेशान करती थीं, जब मैं शूटिंग शुरू करने वाली थी. मैं तब उस खुंखार कैंसर से उबर ही रही थी. सोचती थी क्या मेरा शरीर इतना मजबूत होगा कि मैं बिजी शूटिंग शेड्यूल, भारी कॉस्ट्यूम और गहनों को हैंडल कर सकूंगी. क्या मैं इस लायक हूं कि इतनी बारीकियों और जोर लगाने के जरूरत वाली भूमिका निभा सकूंगी?

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











