
कैंसर की दवाएं, कीमोथैरेपी और सस्ते इलाज का झांसा... दिल्ली एनसीआर में खुलेआम बिक रही थी 'मौत'
AajTak
दिल्ली में कैंसर की नकली दवा का कारोबार जोरो पर है. नकली दवा का बड़ा खेल करने वाले नकली दवाओं के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. जिसकी हकीकत सामने आने पर हर कोई दहल गया. दिल्ली पुलिस के कब्जे में ऐसे शातिर आए हैं, जिनके पास शर्तिया मौत का पक्का इलाज है.
Fake Medicines Gang Exposed in Delhi: दवाएं किसलिए खऱीदी जाती हैं? मरीज की जान बच जाए. बीमार है तो स्वस्थ हो जाए. लेकिन अगर प्राण रक्षक दवाएं प्राण घातक हो जाएं तो? देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसा गैंग सक्रिय है, जो नकली दवाएं बनाता है. और दवाओं के नाम पर टॉक्सिक केमिकल सप्लाई करता है. आखिर ये कौन लोग हैं? इनके मददगार कौन हैं? कब से चल रहा है मौत बेचने का ये कारोबार? आपको इस गैंग के बारे में बताएंग हर एक सच. फिलहाल, खबर ये भी है कि पुलिस ने इस नकली दवा गैंग के मास्टरमांइड समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है.
इंजेक्शंस की खाली शीशी में बंद 'शर्तिया' मौत दिल्ली में कैंसर की नकली दवा का कारोबार जोरो पर है. 5000 में शीशी और 100 रुपये की नकली दवा का बड़ा खेल करने वाले नकली दवाओं के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. जिसकी हकीकत सामने आने पर हर कोई दहल गया. दिल्ली पुलिस के कब्जे में ऐसे शातिर आए हैं, जिनके पास शर्तिया मौत का पक्का इलाज है. गुरुग्राम साउथ सिटी के एक फ्लैट में दवाओं का वो स्टॉक रखा गया था, जिससे मरीज तो बेहाल हो जाए और उसके तीमारदार कंगाल.
कैंसर के सस्ते इलाज का झांसा असल में ये समाज को वो कैंसर हैं, जो कैंसर की दवा के नाम पर जिंदगी को सरेआम मौत के हवाले करने का धंधा कर रहे थे. ये वो गैंग है जो दिल्ली में बैठकर दिल्ली के बाहर से यहां अपने मरीजों के कैंसर का इलाज करवाने आए लोगों को शिकार बनाता था. उन्हें कैंसर का सस्ता इलाज और सस्ती दवाओं का झांसा दिया जाता था. इस गैंग के काले कारनामों का खुलासा सुनकर आपको घिन आने लगेगी. दिल्ली के अस्पतालों के बाहर दिखने वाली भारी भीड़ में इस गैंग के लिए आसान शिकार मिल जाते हैं.
नकली दवा बेचने वाला असली गिरोह असल में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली दवाओं के इस बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस रैकेट में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से दो आरोपी दिल्ली के बड़े कैंसर अस्पताल के कर्मचारी हैं. पुलिस ने जब गुरुग्राम के एक फ्लैट में छापा मारा तो वहां मौजूद आरोपियों के पास से कैंसर की कुल नौ ब्रांड्स की नकली दवाइयां बरामद हुईं. इनमें से सात दवाइयां विदेशी ब्रांड्स की हैं जबकि दो भारत में बनाई जाने वाली नकली दवाइयां हैं.
विदेशी मरीजों को भी बनाते थे शिकार पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनकी शिनाख्त विफल जैन, सूरज शत, नीरज चौहान, प्रवेज, कोमल तिवारी, अभिनय कोहली और तुषार चौहान के तौर पर हुई है. इनमें से नीरज चौहान गुरुग्राम का रहने वाला है, जबकि बाकी आरोपी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के टारगेट पर दिल्ली के बाहर से आने वाले मरीज होते थे, खासतौर से हरियाणा, बिहार, नेपाल या फिर अफ्रीकी देशों से आने वाले मरीजों को वे अपना शिकार बनाते थे.
ऐसे तैयार होती थी कैंसर की नकली दवा अभी तो ये महज शुरूआत है. पुलिस को अंदेशा है कि अभी इस गैंग के जरिए इनके बड़े नेटवर्क तक पहुंचने में मदद मिल सकती है. ये गैंग कितना बड़ा है. इसने कहां-कहां दवाएं सप्लाई की. किन-किन लोगों को दवाएं दी. इसकी जांच जारी है. अब ये समझने की कोशिश करते हैं कि ये गैंग काम कैसे करता था. इस केस में कुल 3 ज्वाइंट हैं. असली दवाओं की खाली शीशी. जो कैंसर अस्पताल से मिलती थी. फिर उसी शीशी में टॉक्सिक दवाई भरते थे. ब्रांडेड कंपनियों के स्टीकर सील मुहर लगाकर पैकिंग करते थे. और ऐसे तैयार हो जाती थी कैंसर की नकली दवा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










