
केसी वेणुगोपाल समेत कई सांसदों को लेकर जा रहा एयर इंडिया विमान चेन्नई डाइवर्ट, 100 पैसेंजर थे सवार
AajTak
एयर इंडिया के विमान AI2455 को तकनीकी आशंका और मार्ग में मौसम की स्थिति को देखते हुए एहतियातन चेन्नई की ओर मोड़ना पड़ा. विमान सुरक्षित रूप से चेन्नई में उतरा, जहां विमान की जरूरी जांच की जाएगी. एयर इंडिया ने इस असुविधा के लिए यात्रियों से खेद जताया है. विमान 10 अगस्त को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था.
एयर इंडिया के विमान AI2455 को तकनीकी खराबी और रास्ते में खराब मौसम की वजह से चेन्नई डाइवर्ट करना पड़ा. विमान सुरक्षित रूप से चेन्नई एयरपोर्ट में लैंड किया, जहां विमान की जरूरी जांच की जाएगी. इस फ्लाइट में पांच सांसद- केसी वेणुगोपाल, कोडिक्कुनिल सुरेश, अडूर प्रकाश, के. राधाकृष्णन और रॉबर्ट ब्रूस - दिल्ली जा रहे थे.
कांग्रेस नेता और सांसद केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी शेयर की. उन्होंने कहा कि फ्लाइट की शुरुआत ही देरी से हुई और उड़ान भरने के तुरंत बाद हमें अभूतपूर्व टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. लगभग एक घंटे बाद कैप्टन ने फ्लाइट सिग्नल फॉल्ट की घोषणा की और विमान को चेन्नई की ओर मोड़ दिया.
वेणुगोपाल के मुताबिक, करीब दो घंटे तक विमान चेन्नई एयरपोर्ट के ऊपर क्लियरेंस का इंतजार करता रहा. पहली लैंडिंग की कोशिश के दौरान एक चौंकाने वाला पल आया - रिपोर्ट के मुताबिक उसी रनवे पर एक और विमान मौजूद था. कैप्टन के त्वरित निर्णय ने विमान को ऊपर खींच लिया और सभी यात्रियों की जान बच गई. दूसरी कोशिश में फ्लाइट सुरक्षित उतरी.
कांग्रेस सांसद ने कहा, "हमें स्किल और लक दोनों ने बचाया, लेकिन पैसेंजर सेफ्टी लक पर निर्भर नहीं होनी चाहिए. मैं DGCA और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अपील करता हूं कि इस घटना की तत्काल जांच करें, जिम्मेदारी तय करें और सुनिश्चित करें कि ऐसी चूक दोबारा न हो."
एयर इंडिया के आधिकारिक बयान में इस बात का जिक्र नहीं किया गया कि रनवे पर किसी अन्य विमान की मौजूदगी ने लैंडिंग में दिक्कत पैदा की. एयरलाइन ने केवल तकनीकी समस्या और मौसम को डायवर्जन की वजह बताया. विमान 10 अगस्त को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था.
एयर इंडिया ने इस असुविधा के लिए यात्रियों से खेद जताया और कहा कि चेन्नई में मौजूद उनकी टीम यात्रियों को हर संभव सहायता दे रही है और उन्हें जल्द से जल्द उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है. प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









