
केरल: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CPI-M सांसद के राधाकृष्णन को किया तलब
AajTak
मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला केरल पुलिस क्राइम ब्रांच के द्वारा साल 2021 में बैंक में 150 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं के आरोप में दर्ज करीब 16 FIR के बाद चर्चा में आया है.
केरल (Kerala) के त्रिशूर में ईडी ने CPIM नियंत्रित करुवन्नूर सर्विस कोऑपरेटिव बैंक में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सांसद के राधाकृष्णन को तलब किया है. इसके बाद राधाकृष्णन ने ईडी को बताया किया कि संसद सत्र चल रहा है, इसलिए वह अभी पेश नहीं हो पाएंगे. उन्होंने कहा कि ईडी ने उनसे कुछ दस्तावेज और उनके पास मौजूद सबूत जमा करने को कहा है.
CPIM सांसद ने यह भी कहा कि ईडी ने यह साफ नहीं किया है कि उन्हें करुवन्नूर सर्विस कोऑपरेटिव बैंक मामले के संबंध में बुलाया जा रहा है.
मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला केरल पुलिस क्राइम ब्रांच के द्वारा साल 2021 में बैंक में 150 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं के आरोप में दर्ज करीब 16 FIR के बाद चर्चा में आया है.
यह भी पढ़ें: Coimbatore Election Result: CPI के नटराजन ने बीजेपी के राधाकृष्णन को हराया
बैंक में कथित अनियमितताओं के समय राधाकृष्णन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (M) के त्रिशूर जिला सचिव के रूप में कार्यरत थे. इससे पहले, ईडी ने मामले के सिलसिले में सीपीएम जिला सचिव एम एम वर्गीस और पूर्व मंत्री ए सी मोइदीन से पूछताछ की थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










