
केरल सरकार का बड़ा फैसला, मॉब लिंचिंग पीड़ित के परिवार को मिलेंगे ₹30 लाख
AajTak
केरल सरकार ने वालयार में मॉब लिंचिंग में मारे गए रामनारायण के परिवार को 30 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया है. मदद की राशि पत्नी, मां और बच्चों में बांटी जाएगी. सीएम विजयन ने घटना की निंदा कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
केरल सरकार ने बुधवार को पलक्कड़ जिले के वालयार में मॉब लिंचिंग का शिकार हुए रामनारायण के परिवार को 30 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने तिरुवनंतपुरम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी दी.
छत्तीसगढ़ के रहने वाले रामनारायण की हत्या चोरी के संदेह में पीट-पीटकर कर दी गई थी. पीड़ित परिवार में पत्नी, मां और दो छोटे बच्चे हैं, जो पूरी तरह अनाथ हो गए थे.
सरकार ने जघन्य अपराध के दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा सुनिश्चित करने का कदम उठाया है.
कैसे बांटी जाएगी 30 लाख की राशि?
मुख्यमंत्री ने सहायता राशि के वितरण की जानकारी साझा करते हुए बताया कि कुल 30 लाख रुपये में से 5-5 लाख रुपये रामनारायण की पत्नी और मां को दिए जाएंगे. बाकी बचे 20 लाख रुपये उनके दो बच्चों के नाम पर 10-10 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में रखे जाएंगे. इन जमा राशियों पर मिलने वाला ब्याज बच्चों की जरूरतों के लिए उनकी मां को दिया जाएगा. यह पूरी राशि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष (CMDRF) से आवंटित की गई है, जिससे परिवार को फौरी तौर पर सहारा मिल सके.
यह भी पढ़ें: 'सबरीमाला में सिर्फ सोना नहीं लूटा, मूर्तियां भी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को बेचीं', केरल BJP अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






