
केरल में PFI की हड़ताल पर हाईकोर्ट की सख्ती, कहा- सार्वजनिक संपत्ति नष्ट नहीं होने दे सकते
AajTak
केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ PFI ने शुक्रवार को हड़ताल का आह्वान किया था. लेकिन हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए हर संभव उपाय करने को कहा. कोर्ट ने कहा कि हड़ताल पर पाबंदी है, फिर भी ऐसा किया गया. सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया.
केरल हाईकोर्ट ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की ओऱ से बिना परमिशन के हड़ताल और हिंसा की छिटपुट घटनाओं पर शुक्रवार को स्वतः संज्ञान लिया. कोर्ट ने कहा कि अदालत ने पहले ही हड़ताल पर पहले ही प्रतिबंध लगाया गया था. इसके बावजूद हड़ताल हुई और सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट किया गया, जो कि किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता.
अदालत ने राज्य प्रशासन से हड़ताल पर प्रतिबंध लगाने वाले अदालत के आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही कोर्ट ने सरकार से किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए हर संभव उपाय करने को कहा.
पीएफआई ने अपने नेताओं के कार्यालयों और आवासों पर छापेमारी और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओऱ से गुरुवार को की गई कार्रवाई का विरोध किया. इसके चलते हड़ताल का आह्वान किया गया था.
PFI ने गुरुवार को जांच एजेंसियों की ओर से उनके संगठन के कार्यालयों, नेताओं के आवासों और अन्य परिसरों में किए गए छापे के विरोध में 23 सितंबर यानी आज केरल में राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया था. हालांकि, भाजपा की राज्य इकाई ने प्रस्तावित हड़ताल को "अनावश्यक" करार दिया. साथ ही राज्य सरकार से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया.
एजेंसी के मुताबिक बीजेपी की ओर से PFI पर जमकर निशाना साधा गया. बीजेपी ने कहा कि पीएफआई द्वारा बुलाई गई पिछली सभी हड़ताल दंगे में तब्दील हो गईं थी. भाजपा के राज्य प्रमुख के सुरेंद्रन ने कहा कि राज्य के अधिकारियों को लोगों के जीवन और संपत्ति की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयार रहना चाहिए.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









