
'केरल में 18 और यूपी में 2 दिन'...कांग्रेस की यात्रा पर भड़की CPI-M, पूछा- लड़ाई किससे?
AajTak
CPI-M ने राहुल गांधी का एक कार्टून शेयर किया है. इसमें यह आशंका जताई गई है कि यह भारत जोड़ो अभियान है या सीट जोड़ो? CPI-M ने इस पोस्टर में लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा केरल में 18 दिन रहेगी, वहीं यूपी में 2 दिन. यह आरएसएस और बीजेपी से लड़ने का अजीब तरीका है.
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है. CPI-M ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 18 दिन केरल में रहेगी, जबकि सिर्फ 2 दिन यूपी में. सीपीआई (एम) ने इसे कांग्रेस के आरएसएस और संघ से लड़ने का अजीब तरीका करार दिया. CPI-M के इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए सीपीआई (एम) को बीजेपी की A टीम करार दिया.
दरअसल, CPI-M ने राहुल गांधी का एक कार्टून शेयर किया है. इसमें यह आशंका जताई गई है कि यह भारत जोड़ो अभियान है या सीट जोड़ो? CPI-M ने इस पोस्टर में लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा केरल में 18 दिन रहेगी, वहीं यूपी में 2 दिन. यह आरएसएस और बीजेपी से लड़ने का अजीब तरीका है. इस पोस्टर में केरल और उत्तर प्रदेश के मैप को दिखाया गया है.
pic.twitter.com/lpDpy1jVRm
CPI-M पर पलटवार करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यात्रा की योजना कैसे और क्यों बनाई गई, इस पर अपना होमवर्क बेहतर तरीके से करें. उन्होंने लिखा, यह MunduModi की धरती पर बीजेपी की A टीम द्वारा मूर्खतापूर्ण आलोचना है. दरअसल, कांग्रेस लगातार केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन पर निशाना साधती रही है. कांग्रेस विजयन को पीएम मोदी का धोती पहने हुए वर्जन बताती है.
12 राज्यों से गुजरेगी कांग्रेस की यात्रा

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









