
केरल में स्क्रब टाइफस से 38 साल की महिला की मौत, 3 दिन में दूसरी जान गई
AajTak
इससे पहले 9 जून को वरकला में एक 15 साल की लड़की अश्वथी की मौत हुई थी. वो भी स्क्रब टाइफस से पीड़ित थी. लड़की 40 किलोमीटर दूर स्थित चेरुन्नियूर की रहने वाली थी.
यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में रविवार को स्क्रब टाइफस से पीड़ित 38 साल एक महिला की मौत हो गई. इस महिला को दो दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. केरल में इस बीमारी से बीते तीन दिन में ये दूसरी मौत है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि सुबिता नाम की महिला तिरुवनंतपुरम की रहने वाली थी. उसे 10 जून को भर्ती कराया गया था. लेकिन आज सुबह उसकी मौत हो गई. अस्पताल का कहना था कि स्क्रब टाइफस से संबंधित अभी हमारे पास ऐसा कोई मामला नहीं है.
15 साल की बच्ची की भी मौत हुई थी
इससे पहले 9 जून को वरकला में एक 15 साल की लड़की अश्वथी की मौत हुई थी. वो भी स्क्रब टाइफस से पीड़ित थी. लड़की 40 किलोमीटर दूर स्थित चेरुन्नियूर की रहने वाली थी. परिजन का कहना था कि लड़की ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी, जल्द ही रिजल्ट आने वाले थे. बता दें कि यहां स्क्रब टाइफस को स्थानीय भाषा में 'चेल्लू पानी' के नाम से जाना जाता है.
क्या है 'स्क्रब टाइफस?
बता दें कि स्क्रब टाइफस एक संक्रामक बीमारी है जो ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी (Orientia tsutsugamushi) बैक्टीरिया के कारण होती है. डॉक्टर्स के मुताबिक, इंसानों में ये बीमारी संक्रमित चिगर्स (लार्वा माइट्स) के काटने से फैलती है. इसे 'बुश टाइफस' के नाम से भी जाना जाता है. यह एक वेक्टर जनित बीमारी है. चिगर्स का लार्वा स्टेज होता है, जो चूहों, गिलहरियों और खरगोशों जैसे जानवरों से इंसानों तक पहुंचाता है. यदि समय पर इस रोग का इलाज न किया जाए तो यह जानलेवा भी हो सकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










