
केरल में फुटबॉल मैच के दौरान दर्शकों पर जा गिरे आतिशबाजी से निकले पटाखे, 30 झुलसे
AajTak
पुलिस ने बताया कि इस घटना में घायल हुए लोगों कोएरिकोड के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया. इनमें से ज्यादातर दर्शकों की चोट गंभीर नहीं है. यह घटना यूनाइटेड एफसी नेल्लिकुथ और केएमजी मावूर के बीच टूर्नामेंट के फाइनल मैच से पहले हुई.
केरल के मलप्पुरम जिले में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया. यहां एक फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान पटाखे फोड़े जा रहे थे. इसी दौरान पटाखे अनियंत्रित होकर दर्शक दीर्घा में जा गिरे, जिसमें कई लोग झुलस गए. 30 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना थेरट्टम्मल, एरिकोड में सेवेंस फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह के दौरान आतिशबाजी के कारण हुई.
कथित तौर पर आतिशबाजी के दौरान पटाखे अनियंत्रित होकर दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों के ऊपर जा गिरे. पुलिस ने बताया कि इस घटना में घायल हुए लोगों को एरिकोड के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया. इनमें से ज्यादातर दर्शकों की चोट गंभीर नहीं है. यह घटना यूनाइटेड एफसी नेल्लिकुथ और केएमजी मावूर के बीच टूर्नामेंट के फाइनल मैच से पहले हुई.
जैसे ही मैदान के बीच में आतिशबाजी शुरू हुई, पटाखे दीर्घाओं की अग्रिम पंक्तियों में बैठे दर्शकों की ओर उड़ने लगे. कुछ लोग झुलस गए तो कुछ लोग पटाखों से बचने के लिए भागते समय गिरने से घायल हो गए. गनीमत रही कि यह बहुत बड़ा हादसा साबित नहीं हुआ. कथित तौर पर तीन प्रशंसक गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उनका पास के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
केरल के मलप्पुरम में सेवेन्स फुटबॉल टूर्नामेंट सिर्फ एक खेल से कहीं अधिक है; यह यहां का एक तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जो समुदायों को एक साथ लाता है. टूर्नामेंट के दौरान फुटबॉल मैच अक्सर छोटी पिचों पर खेले जाते हैं. यह टूर्नामेंट नवंबर से मई तक चलता है, जिसमें दर्शकों की बड़ी भीड़ जुटती है.
घटना के बाद, पुलिस यह निर्धारित करने के लिए जांच कर रही है कि पटाखों को जलाने में चूक कैसे हुई और भविष्य में इस तरह के खेल आयोजनों में ऐसी किसी घटना को टालने के लिए किस प्रकार के सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा सकते हैं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






