
केरल में आतिशबाजी के दौरान पटाखों में विस्फोट, 150 से ज्यादा लोग घायल
AajTak
केरल के कासरगोड में आतिशबाजी स्टोरेज में बड़ा विस्फोट हो गया है. घटना अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर की है. यहां मंदिर में वार्षिक कलियाट्टम उत्सव मनाया जा रहा था. कार्यक्रम के लिए आतिशबाजी मंगाई गई थी. इसे एक स्टोरेज में सुरक्षित रखा गया था.
दिवाली से पहले केरल के कासरगोड में बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक मंदिर में कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी स्टोरेज में बड़ा विस्फोट हो गया है. घटना में 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. विस्फोट की वजह से मौके पर हालात बिगड़ गए. कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग जमा थे.
घटना अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर की है. यहां मंदिर में वार्षिक कलियाट्टम उत्सव मनाया जा रहा था. कार्यक्रम के लिए आतिशबाजी मंगाई गई थी. इसे एक स्टोरेज में सुरक्षित रखा गया था. इस बीच, रात 12.30 बजे आतिशबाजी में अचानक विस्फोट होने लगे और देखते ही देखते धुएं का गुबार उठने लगा.
घटना के दौरान लोग मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड करने लगे. विस्फोट की चपेट में आने से 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इनमें 97 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








