
केरल ट्रेन अग्निकांड में बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र ATS ने आरोपी शाहरुख को रत्नागिरी से किया गिरफ्तार
AajTak
केरल ट्रेन अग्निकांड के आरोपी शाहरुख को महाराष्ट्र के रत्नागिरी से अरेस्ट किया गया है. गिरफ्तारी को महाराष्ट्र ATS और सेंट्रल इंटेलिजेंस की जॉइंट टीम ने अंजाम दिया है. शाहरुख वारदात के बाद से ही फरार था.
केरल ट्रेन अग्निकांड के आरोपी शाहरुख सैफी को महाराष्ट्र के रत्नागिरी के रेलवे स्टेशन से मंगलवार देर रात अरेस्ट किया गया है. गिरफ्तारी को महाराष्ट्र ATS और सेंट्रल इंटेलिजेंस की जॉइंट टीम ने अंजाम दिया है. शाहरुख वारदात के बाद से ही फरार था.
एक दिन पहले शाहरुख की लोकेशन रत्नागिरी में ट्रेस हुई थी. वह सिर पर लगी की चोटों का इलाज कराने के लिए रत्नागिरी सिविल अस्पताल आया था. केरल में ट्रेन की बोगी को आग लगाने के बाद नीचे उतरते वक्त गिरने के कारण वह घायल हो गया था. हालांकि, शाहरुख इलाज कराए बिना ही अस्पताल से भाग गया.
अरोपी को जल्द ही केरल लाया जाएगा. केरल पुलिस महाराष्ट्र के डीजीपी के संपर्क में है. आतंकी एंगल या दूसरी बातों के बारे में पूछताछ के बाद ही खुलासा होगा. इससे पहले उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में यूपी ATS ने एक दूसरे शाहरुख सैफी नाम के शख्स को हिरासत में ले लिया था. हालांकि, बाद में पूछताछ के बाद उसे रिहा कर दिया गया था.
दरअसल, केरल के कोझिकोड में चलती ट्रेन के अंदर यात्रियों पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगाने का मामला 2 अप्रैल की रात सामने आया था. आरोपी का सह यात्रियों से सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने केमिकल से भरी बोतल फेंककर आग लगा दी थी.
बोगी में अचानक भड़की आग देखकर एक साल के बच्चे को लेकर सफर कर रही महिला ने चलती ट्रेन से ही छलांग लगा दी थी. पुलिस को बाद में पटरियों से उन दोनों के अलावा एक और शख्स की लाश मिली थी. आगजनी के दौरान ट्रेन में सवार 9 लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
पुलिस ने बताया था कि घटना अलप्पुझा-कन्नूर एग्जीक्यूटिव एक्सप्रेस में रविवार रात 9.45 बजे हुई थी. कोझिकोड शहर को क्रॉस करने के बाद ट्रेन जैसे ही कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची थी. एक व्यक्ति ने दूसरे यात्रियों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी. इस आगजनी में 9 लोग बुरी तरह से झुलस गए थे. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









