
केरल: ट्रांसजेंडर एडम हैरी का सपना टूटा, DGCA ने नहीं दिया पायलट का लाइसेंस
AajTak
डीजीसीए ने एडम को यह कहते हुए लाइसेंस देने से इनकार कर दिया है कि उनकी हार्मोन थेरेपी चल रही है. ऐसे में वह उड़ान भरने की स्थिति में नहीं हैं. फिलहाल, एडम अब डीजीसीए के खिलाफ हाई कोर्ट जाने की तैयारी में हैं.
केरल के 23 वर्षीय ट्रांसजेंडर ट्रेनी पायलट एडम हैरी का सपना टूट गया है. नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एडम हैरी को पायलट का लाइसेंस देने से इनकार कर दिया है. DGCA ने एडम को उड़ान भरने के लिए अस्थाई रूप से फिट घोषित करने वाले मेडिकल सर्टिफिकेट देने से इन्कार किया है. एडम हैरी देश के पहले ट्रांसजेंडर ट्रेनी पायलट हैं.
डीजीसीए ने एडम को यह कहते हुए लाइसेंस देने से इनकार कर दिया है कि उनकी हार्मोन थेरेपी चल रही है. ऐसे में वह उड़ान भरने की स्थिति में नहीं हैं. फिलहाल, एडम अब डीजीसीए के खिलाफ हाई कोर्ट जाने की तैयारी में हैं. एडम पहले लड़की थे. बाद में उन्होंने जेंडर चेंज करवाया और लड़का बन गए. आरोप है कि पुरुष होने के बावजूद उन्हें महिला वर्ग में मेडिकल जांच कराने के लिए मजबूर किया गया. उन्होंने डीजीसीए पर सिस्टमिक ट्रांसफोबिया का आरोप लगाया है.
एडम के पास निजी पायलट लाइसेंस
एडम हैरी ने दक्षिण अफ्रीका से प्राइवेट पायलट लाइसेंस (PPL) हासिल किया है. बाद में उन्होंने कमर्शियल पायलट लाइसेंस के लिए केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित राजीव गांधी एकेडमी फॉर एविएशन टेक्नोलॉजी में जनवरी 2020 में खुद को एनरॉल कराया था. एडम ने एक मेडिकल टेस्ट भी दिया था. लेकिन डीजीसीए ने अनफिट बताकर लाइसेंस नहीं दिया है.
जेंडर चेंज करवाने से परिवार ने छोड़ा
बता दें कि एडम के माता-पिता ने जेंडर चेंज करवाने की वजह से छोड़ दिया था. ऐसे में उन्हें दक्षिण अफ्रीका में अपनी पढ़ाई बंद करनी पड़ी. अभी वह ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी में काम कर रहे हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










