
केरल कांग्रेस में विवाद, महिला जिला अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, पार्टी नेताओं को बदनाम करने का आरोप
AajTak
कांग्रेस विधायक राहुल ममकूट्टाथिल पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में विवाद गहराता जा रहा है. युवा कांग्रेस महासचिव सजना बी सजान के खिलाफ अभद्र सोशल मीडिया पोस्ट करने पर महिला कांग्रेस नेत्री रेंजिथा पुलिक्कन के खिलाफ साइबर पुलिस ने FIR दर्ज की. मामला फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई आपत्तिजनक सामग्री से जुड़ा है.
केरल में कांग्रेस संगठन के भीतर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. पलक्कड़ के कांग्रेस विधायक राहुल ममकूट्टाथिल के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद अब सोशल मीडिया पर बदनाम किए जाने का मामला सामने आया है. तिरुवनंतपुरम साइबर पुलिस ने महिला कांग्रेस पथानमथिट्टा जिला सचिव रेंजिथा पुलिक्कन के खिलाफ केस दर्ज किया है. यह कार्रवाई युवा कांग्रेस की राज्य महासचिव सजना बी सजान की शिकायत पर की गई.
महिला नेत्री के खिलाफ केस दर्ज
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सजना ने हाल ही में कांग्रेस हाईकमान को पत्र लिखकर विधायक के खिलाफ संगठनात्मक स्तर पर जांच की मांग की थी. इससे पहले भी उन्होंने पार्टी से ममकूट्टाथिल को हटाने और कार्रवाई करने की मांग की थी. इसी के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कथित रूप से अभद्र और मानहानिकारक पोस्ट किए गए.
FIR के मुताबिक रेंजिथा पुलिक्कन ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सजना के खिलाफ कई पोस्ट किए, जिनमें आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का उपयोग किया गया था. पुलिस के अनुसार ये पोस्ट 27 नवंबर को किए गए, जब विधायक ममकूट्टाथिल के खिलाफ लगे पुराने आरोप दोबारा चर्चा में आए थे.
क्या है पूरा विवाद
पुलिस ने कहा कि रेंजिथा पुलिक्कन विधायक की नजदीकी समर्थक हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलकर उनका बचाव किया था. हालांकि इसी दौरान उन्होंने सजना पर निशाना साधते हुए कई ऐसे पोस्ट किए जिन्हें मानहानि, धमकी और महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला माना गया.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










