
केरलः पानी पर दौड़ेगी मेट्रो, देश को पहली वाटर मेट्रो की सौगात देंगे पीएम मोदी
AajTak
केरल के कोच्चि में पानी पर मेट्रो चलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को देश को पहली वाटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे. इसके लिए कोच्चि में 14 टर्मिनल बनाए गए हैं.
पटरी पर नहीं अब पानी पर भी मेट्रो दौड़ेगी. सुनने में अजीब है, लेकिन यह कोई कल्पना नहीं बल्कि हकीकत है. ये साकार होने जा रहा है केरल में. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को पहली वाटर मेट्रो की सौगात देने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को केरल के कोच्चि शहर में देश की पहली वाटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे.
वाटर मेट्रो के परिचालन से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसके लिए 14 टर्मिनल बनाए गए हैं. इसके लिए 23 वाटर बोट्स तैयार की गई हैं. शहरों में जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए मेट्रो सिस्टम के अलग-अलग रूप का किस तरह से लाभ उठाया जा रहा है? वाटर मेट्रो को सरकार इस बात का उदाहरण बता रही है.
वाटर मेट्रो को केरल के कोच्चि जैसे तटीय शहरों के लिहाज से आवागमन का बेहतर और उपयोगी साधन बताया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि वाटर मेट्रो के सफर में भी पारंपरिक मेट्रो की तरह ही यात्रा का अनुभव हो, इसका भी खास ध्यान रखा गया है. सरकार बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मेट्रो के विस्तार पर जोर दे रही है.
केरल के कोच्चि में शुरू होने जा रही वाटर मेट्रो सेवा के अलावा सरकार की योजना मेट्रो लाइट, मेट्रो नियो और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का उपयोग करने की भी है.
मेट्रो लाइट
मेट्रो लाइट एक लो कास्ट मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है. मेट्रो लाइट भी परंपरागत मेट्रो की ही तरह सफर के दौरान आराम, समय की पाबंद और पर्यावरण के अनुकूल बताई जाती है. ये 15000 तक ट्रैफिक वाले टियर-2 और छोटे शहरों में यातायात की समस्या के समाधान के लिए कम लागत में बेहतर समाधान मानी जाती है. मेट्रो लाइट पर परंपरागत मेट्रो की तुलना में देखें तो 60 फीसदी कम लागत आती है. जम्मू, श्रीनगर और गोरखपुर जैसे शहरों में इसे शुरू करने की योजना बनाई जा रही है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









