
केदारनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 4 दिन की यात्रा में एक लाख के पार पहुंचा भक्तों का आंकड़ा
AajTak
उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था. हाल ही में आए एक ताजे आंकड़े के मुताबिक, 4 दिन की यात्रा में केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या 1 लाख के पार हो चुकी है.
उत्तराखण्ड में केदारनाथ धाम की यात्रा को शुरू हुए 4 दिन बीत चुके हैं. लाखों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंच रहे हैं. हाल ही में आए एक ताजे आंकड़े के मुताबिक, 4 दिन की यात्रा में केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या 1 लाख के पार हो चुकी है. केदारनाथ धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब उत्तराखण्ड में 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन से चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई थी. यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट अक्षय तृतीय के शुभ अवसर पर खोले गए थे. श्रद्धालुओं में चारधाम यात्रा को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि अब तक 1 लाख से भी ज्यादा लोग केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं.
पिछले कई दिनों से उत्तराखण्ड में हल्की बर्फबारी और बारिश जैसी गतिविधियां देखने को मिल रही है, लेकिन इसके बावजूद भी भक्तों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है. हालांकि, प्रशासन की तरफ से यात्रियों को सावधानी पूर्वक सफर करने की हिदायत दी गई है. यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम के अलावा 12 मई को बद्रीनाथ धाम के भी कपाट खोल दिए गए थे. बद्रीनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. प्रशासन ने किए ये जरूरी इंतजाम इस साल केदारनाथ धाम में भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जरूरी इंतजाम किए गए हैं. जैसे आस्था पथ का निर्माण किया गया है और कंट्रोल रूम भी बनाया गया है ताकि लोगों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े. केदारनाथ यात्रा के दौरान अगर किसी यात्री को मदद की जरूरत है तो वो प्रशासन द्वारा जारी किए गए इन हेल्पलाइन नंबर 9870963731, 01364-297878, 01364-297879 पर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं. अब तक देश-विदेश से 23 लाख से ज्यादा लोगों ने चारधाम यात्रा करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है.
केदारनाथ यात्रा के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए मंदिर से लेकर हेलीपैड, हाईवे और पैदल मार्ग पर लगभग सवा सौ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की समस्या को फोन पर सुनकर उनका समाधान किया जा रहा है. वहीं केदारनाथ धाम में कंट्रोल रूम स्थापित करने की पहल रुद्रप्रयाग प्रशासन की तरफ से की गई है. केदारनाथ धाम में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और सैकड़ों सफाईकर्मी इस कार्य में जुटे हुए हैं. प्रशासन का कहना है कि पेयजल के साथ श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










